Home देश Toll Tax Rules : टोल प्लाजा पर नहीं देना होगा एक भी...

Toll Tax Rules : टोल प्लाजा पर नहीं देना होगा एक भी रुपया, बहुत कम लोग जानते हैं ये नियम

toll-tax-rules

Toll Tax , नई दिल्ली : जब दुनिया के सबसे बड़े सड़क नेटवर्क की बात आती है तो इस लिस्ट में भारत का नाम भी आता है। सड़कों की मरम्मत हो या फिर उसका रख-रखाव, इसे संभालना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में सड़कों की मरम्मत और रख-रखाव के लिए फंड जुटाने के लिए राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुछ किलोमीटर की दूरी पर टोल प्लाजा बनाए गए हैं। हालांकि, हर एक्सप्रेसवे या हाईवे का टोल शुल्क एक जैसा नहीं होता। लेकिन आइए आपको टोल प्लाजा के उन नियमों के बारे में बताते हैं, जिनकी वजह से टोल टैक्स पूरी तरह से फ्री हो सकता है।

बहुत कम लोग जानते हैं ये नियम

दरअसल देश के राज्य, राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे से रोजाना करोड़ों वाहन गुजरते हैं। इस दौरान वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देना अनिवार्य है। हालांकि, कई बार टोल प्लाजा पर लंबी कतारों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, साथ ही उन्हें टोल भी देना पड़ता है। लेकिन कुछ साल पहले एक ऐसा नियम लाया गया था, जो न सिर्फ लोगों के लिए राहत भरा था, बल्कि अगर आप इस नियम के बारे में जान लें तो टोल देने से भी छुटकारा पा सकते हैं।

क्या है 10 सेकेंड वाला नियम ( toll tax rules )

बता दें कि साल 2021 में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) लोगों की सुविधा के लिए एक नियम लेकर आया था। इस नियम का मकसद था कि कोई भी वाहन टोल प्लाजा पर 10 सेकंड से ज्यादा न रुके। अगर इससे ज्यादा समय लगता है तो वह बिना टोल दिए वहां से जा सकता है।

NHAI के नियमों के मुताबिक, अगर टोल प्लाजा पर बहुत ज्यादा भीड़ है या आपको 10 सेकंड से ज्यादा वहां रुकना है तो फ्री टोल का नियम लागू होगा। अगर इस दौरान आपको कोई परेशानी आती है तो आप NHAI हेल्पलाइन 1033 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः- Tata Motors ने तमिलनाडु में रखी 9,000 करोड़ रुपये के प्लांट की आधारशिला

100 मीटर वाला नियम में भी नहीं देना होगा टोल टैक्स

इसके अलावा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का नियम कहता है कि अगर टोल प्लाजा पर 100 मीटर के दायरे में वाहनों की लंबी लाइन लगी है तो उस स्थिति में भी टोल टैक्स नहीं देना होता है। हालांकि, इस 100 मीटर में पीली पट्टी होना जरूरी माना जाता है। अगर आपका वाहन इससे दूर है तो आपको टोल टैक्स नहीं देना होगा। इतना ही नहीं अगर टोल प्लाजा पर लगी फास्टैग मशीन काम नहीं कर रही है तो भी आप इससे बच सकते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version