खेल Featured

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 5-3 से दी शिकस्त

E7i9NFHVUAYRqjx

टोक्यो: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ग्रुप चरण के पूल ए मुकाबले में जापान को 5-3 से हरा दिया है। भारत की ओर से गुरजंत सिंह ने दो गोल किए जबकि हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह और नीलकांत शर्मा ने एक-एक गोल किए। जापान की तरफ से केंटा तनाका, कोटा वातानाबे और काजुमा मुराता ने एक-एक गोल किए।

भारत की तरफ से हरमनप्रीत ने पहले क्वार्टर में 13वें मिनट में गोल कर टीम को शुरूआत की बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में गुरजंत ने 17वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। हालांकि, जापान ने तुरंत वापसी की ओर तनाका ने 19वें मिनट में गोल कर बढ़त कम कर दी।

यह भी पढ़ें- टोक्यो ओलंपिक: पीवी सिंधु मेडल से एक जीत दूर, सेमीफाइनल बनाई जगह

इसके बाद वातानाबे ने तीसरे क्वार्टर में 33वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। हालांकि, भारत की ओर से शमशेर ने एक मिनट बाद ही 34 वें मिनट में गोल कर फिर 3-2 की बढ़त बना ली। नीलकांत ने फिर चौथे और अंतिम क्वार्टर में 51वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-2 किया।

मैच के अंतिम मिनटों में गुरजंत ने 57वें मिनट में एक और गोल कर भारत को 5-2 की बढ़त दिलाई। हालांकि, जापान ने भी अंत तक हार नहीं मानी और मुराता ने 59वें मिनट में गोल दाग स्कोर 5-3 कर दिया। निर्धारित समय तक जापान बढ़त हासिल नहीं कर सका और उसे हार का सामना करना पड़ा।