आज का पंचांग गुरूवार 14 अक्टूबर 2021, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल

पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना होती है। दैनिक पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, करण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि के बारे में पता चलता है। आज 14 अक्टूबर 2021 दिन गुरूवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज सूर्योदय प्रातः 5.29 बजे और सूर्यास्त 6.00 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार है।

सूर्य अयन-दक्षिणायन
विक्रम संवत- 2078
शक संवत-1943
सम्वत्सर-आनंद
नक्षत्र-उत्तराषाढ़ा
योग-धृति
करण-बालव
चंद्रराशि-मकर
सूर्यराशि-कन्या

राहुकाल
अपरान्ह 1.30 बजे से लेकर 3 बजे तक।

विशेष पर्व
महानवमी, आयुध पूजा, सरस्वती विसर्जन।