आज का पंचांग शुक्रवार 30 जुलाई 2021, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल

पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना होती है। दैनिक पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, करण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि के बारे में पता चलता है। आज 30 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज सूर्योदय प्रातः 5.23 बजे और सूर्यास्त 6.37 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार है।

सूर्य अयन-दक्षिणायन
विक्रम संवत- 2078
शक संवत-1943
सम्वत्सर-आनंद
नक्षत्र-रेवती
योग-धृति
करण-विष्टि
चंद्रराशि-मीन
सूर्यराशि-कर्क

राहुकाल
प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक।

विशेष पर्व
शीतला सप्तमी व्रत।

विशेष मुहूर्त
प्रसूति स्नान, नामकरण, अन्नप्राशन, नवीन वस्त्र धारण करना, वृक्षारोपण, भूमि खरीदना, आवेदन पत्र लिखना और उत्तर दिशा की यात्रा शुभ है। दिन में 4.21 बजे के बाद सभी दिशा की यात्रा बेहद शुभ है।