आज का राशिफल रविवार 29 जनवरी 2023, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Today-horoscope-Sunday
Today-horoscope-Sunday

लखनऊः युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944
सूर्योदय 06.56, सूर्यास्त 05.48, ऋतु – शीत

माघ शुक्ल पक्ष अष्टमी, रविवार, 29 जनवरी 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार विस्तार को लेकर व्यवस्थित आर्थिक योजना बना पाएंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और आपको अपनी मेहनत से अपने काम में सफलता मिलेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं।

वृष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन भागदौड़ और मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, जिससे मन खिन्न हो सकता है, लेकिन आपके प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और लाभ की स्थिति भी बनेगी। भागदौड़ की अधिकता रहेगी, जिससे आप शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिजनों से विवाद होने की आशंका है।

कर्क राशि:- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और भागदौड़ में दिन व्यतीत होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।

सिंह :- आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यों में सफलता से लाभ की स्थिति बनेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसनीय बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। योजना के अनुसार सभी काम पूरे होंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और दिन सुखमय व्यतीत होगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। सहकर्मियों के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे होंगे।

तुला राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे सभी कार्य सफल होंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और पूरा दिन शांति से बीतेगा। परिजनों से निकटता का अनुभव करेंगे। उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियाँ सफल रहेंगी और व्यवसाय संबंधी कार्यों में धन लाभ के योग बनेंगे। हालांकि भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन मेहनत का परिणाम अच्छा रहेगा। पुराना अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बनेगी। सरकार व मित्रों व संबंधियों से लाभ होगा।

धनु राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों में वृद्धि से मन चिंतित हो सकता है। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा। वाणी के मधुरता से आप अपने निर्धारित कार्य को कर पाएंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार भी अच्छा चलेगा और कार्यस्थल पर मित्रों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार अधिक रहेगा और पूरा दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

मीन राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और सहकर्मियों के सहयोग से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अत्यधिक कार्यभार के कारण आप मानसिक और शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। काम के सिलसिले में प्रवास पर जा सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)