लाइफस्टाइल

जूते की बदबू से पाना है निजात, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

mell of shoes

दिल्ली: कुछ लोगों के जूतों से काफी ज्यादा बदबू आती है, इस वजह से वह काफी परेशान रहते है। ऑफिस या किसी पब्लिक प्लेस में काफी शर्मिंदगी महसूस करते हैं। वहीं कई लोग इससे निजात पाने के लिए कई तरह की चीजें अपनाते हैं। मगर फिर भी बदबू नहीं जाती। ऐसे में यदि आप इन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं तो आप जूते की बदबू से निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते है कुछ घरेलू उपाय।

बेकिंग सोडा
जूते की बदबू को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मार्केट में आसानी से मिल जाता है। आपको बस थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेना होगा और अपने जूते में छिड़क देना होगा, इससे आपके जूते का पसीना सुख जाएगा और बैक्टिरिया जो बदबू के कारण होते हैं वह भी खत्म जाएंगे।

सफेद सिरके
वैसे तो सफेद सिरके का इस्तेमाल कई प्रकार से करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इसका इस्तेमाल जूते की बदबू दूर करने के लिए भी किया जाता है। इसके लिए आपको थोड़ा सा सफेद सिरका लेने होगा। सफेद सिरके को पानी में डाल दें। इसके बाद जूते को इस पानी से धो लें। इसके अलावा आप पैरो की बदबू दूर करने के लिए भी इसके पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पैरो को पानी में कुछ देर डुबोकर रखना होगा।

ये भी पढ़ें-कब्ज और एसिडिटी की समस्या है तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

लैवेंडर ऑयल
इसके अलावा आप लैवेंडर का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लैवेंडर के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं। जो बदबू को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको बस इसकी कुछ बूंदों को अपने जूते में छिड़कना होगा। ऐसा करने से जूते की बदबू से निजात पाया जा सकता है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें

अस्वीकरण: सलाह सहित ये सामग्री सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। यह किसी भी प्रकार से योग्य चिकित्सा राय के विकल्प के लिए नहीं है, अधिक जानकारी के लिए आप किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर का परामर्श लें। इंडिया पब्लिक खबर इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।