राजनीति

सांसदों के साथ बदसलूकी पर टीएमसी की तीखी प्रतिक्रिया, कहा त्रिपुरा में चल रहा गुंडाराज

tmc
TMC

कोलकाताः त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव बर्मन के बेटे प्रतीक किशोर देव बर्मन की सांसदों के साथ कथित बदसलूकी की तृणमूल कांग्रेस ने निंदा की है। शुक्रवार को पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर होटल के सीसीटीवी का एक फुटेज शेयर किया गया है। उसके आधार पर पार्टी ने लिखा है कि त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री के बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। वह नशे की हालत में लड़ाई कर रहे हैं और माननीय संसद सदस्यों के साथ अशोभनीय व्यवहार कर रहे हैं। त्रिपुरा पुलिस खड़ी खड़ी तमाशा देख रही है। यह बिप्लव देव के गुंडाराज को उजागर करने वाला है।

इसी तरह से त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इससे संबंधित खबर की एक कतरन साझा की है। इसमें पार्टी ने लिखा है कि अत्यंत लज्जा जनक घटना है। सीनियर मंत्री के बेटे बिप्लव देव सरकार के गुंडाराज की वजह से संसद सदस्यों को गाली दे रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री सांसद और हमारे संविधान के प्रति न्यूनतम सम्मान का प्रदर्शन भी नहीं कर रहे हैं तो उनके मंत्री और बेटे क्या करेंगे। वे बिप्लव देव का ही अनुसरण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-कांग्रेस ‘एक परिवार, एक टिकट’ पर सहमत ! गांधी परिवार को...

आरोप है कि त्रिपुरा के एक होटल में कांग्रेस के सांसद दिग्विजय सिंह और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ठहरे हुए थे। यहीं पर उप मुख्यमंत्री के बेटे ने नशे की हालत में उनके साथ गाली गलौज की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल के बाउंसर्स जैसे-तैसे युवक को समझा-बुझाकर बाहर ले जा रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…