प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

दुष्कर्म के बाद किशोरी को छत से फेंका, आरोपित युवक हिरासत में

rape
rape_teen

मथुराः जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा गांव स्थित रेल मोहल्ला में शुक्रवार को 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म के बाद छत से धक्का दे दिया। गंभीर हालत में किशोरी को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित युवक को हिरासत में लेने के बाद किशोरी के बयान दर्ज कर विधिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार छटीकरा इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति रियल एस्टेट कारोबारियों को कंक्रीट आदि की आपूर्ति करते हैं। वह अपने घर गए तो उनकी 16 वर्षीय किशोरी बेटी गायब थी। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर पिता ने पुलिस को सूचना दे दी। रात में पीआरवी भी पहुंच गई।

पिता ने बताया कि पुलिसकर्मी उनके मकान की सीढ़ी तक पहुंचे ही थे कि तभी गांव में रहने वाले अनिल ने उनकी बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी को पुलिस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता ने जैंत थाने में अनिल के खिलाफ दुष्कर्म कर छत से फेंके जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छत से फेंकने की साजिश में अनिल के जीजा श्रीशचंद्र और दीदी नीतू को भी नामजद किया गया है। पुलिस अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें..बिजली मंत्री बोले- देश में भारी कोयला संकट, ठोस कदम उठाने...

एसपी सिटी मार्तण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि पीआरवी के सिपाही स्वजन के साथ किशोरी की तलाश कर रहे थे, इसी बीच बाहर गिरने की आवाज आई। पुलिस के सामने छत से नहीं फेंका गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की स्थिति अब पहले से ठीक है, उसके भी बयान दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। किशोरी और आरोपित के मकान बिल्कुल पास में हैं। वह गिरी है या फेंकी गई है, इसकी जांच की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)