पिज्जा की शौकीन इस महिला ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकाॅर्ड

नई दिल्लीः वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाने के लिए लोग तरह-तरह की कोशिशें करते हैं। कोई सबसे ज्यादा वाद्य यंत्र बजाने का रिकाॅर्ड बनाता है तो किसी के पास सबसे बड़े नाखून रखने का रिकाॅर्ड है। इतना ही नहीं, लोग कई बार रिकाॅर्ड बनाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालने पर भी नहीं चूकते। वहीं, कई बार आपका शौक ही आपको दुनिया में अलग पहचान दिलाता है। कुछ ऐसा ही हुआ है न्यू जर्सी की तेलिना क्यूपारी के साथ।

ये भी पढ़ें..‘आई हेट इंडियन’ गो बैक कह अमेरिका में 4 भारतीय महिलाओं…

पिज्जा खाना तो सबको पसंद है। कई बार लोग पिज्जा बनाने की चीजें भी अपने घर में इस्तेमाल के लिए रखते हैं। लेकिन इसी आदत की वजह से अगर वर्ल्ड रिकाॅर्ड बन जाए तो आप क्या कहेंगे? जी हां, ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन एक महिला ने ये कारनामा कर दिखाया है। न्यू जर्सी की तेलिना क्यूपारी ने पिज्जा बनाने की 700 चीजों का संग्रहण किया। गिनीज बुक ने अपने बयान में कहा कि क्यूपारी के पास 669 चीजों को रिकाॅर्ड के लिए उपयुक्त माना गया। इससे पहले ये रिकाॅर्ड फिलाडेल्फिया के ब्रायन डाॅयर के पास था, जिन्होंने 561 चीजों के लिए 2011 में वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया।

क्यूपारी ने youtube पर अपना कलेक्शन सबके साथ साझा किया। उनके पिज्जा बनाने के कलेक्शन में पिज्जा बाॅक्स, स्टीकर्स, किताबों के अलावा अन्य सामान हैं। तेलिना वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाने पर काफी खुश हैं और लगातार अपना ही रिकाॅर्ड तोड़ने के लिए नई चीजों का संग्रहण कर रही हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…