Featured लाइफस्टाइल

घनी आईब्रो बढ़ाती हैं चेहरे की सुंदरता, ऐसे रखें ख्याल

Eyebrow-2

नई दिल्लीः चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में आईब्रो (eyebrows) की अहम भूमिका होती है। आईब्रो हमारे चेहरे का एक महत्वपूर्ण भाग है, क्योंकि आईब्रो ही चेहरे को एक आकार देता है। आमतौर पर महिलाएं और लड़कियां चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेकअप का प्रयोग करती है। इसमे सबसे अहम पार्ट होता है आईब्रो का। यदि आपको कुछ भी लगाने की इच्छा न करें तो आइब्रो का ख्याल रखें।

ये भी पढ़ें..12 साल के हुए अजय देवगन के लाडले बेटे युग, एक्टर ने खास अंदाज में दी बधाई

आइब्रो (eyebrows) हमेशा घनी होती है तो वह काफी सुंदर दिखती है। 70 के दशक में बेहद पतली आईब्रो देखने में आती थीं। आजकल मोटी आईब्रो अधिक पोपुलर हैं। आईब्रो का आकार चेहरे की बनावट पर निर्भर करता है। आईब्रो की लंबाई हमेशा आँखों से लंबी होनी चाहिए। यदि आइब्रो का सही से ख्याल रखा जाएं तो यह आपके चेहरे पर चार चांद लगा देगा। आपने आइब्रो को खूबसूरत बनाने के लिए एक ब्रश और जेल केक लें। आप इसे हल्के रंग ब्राउन शेड का ही लें। फिर इसका इस्तेमाल कर अपनी आइब्रो को शेप दें।

  • आइब्रो को शेप देने के लिए आप प्लकर का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, ऐसा करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
  • अपनी आइब्रो को हमेशा सुंदर रखने के लिए नियमित रुप से थ्रेडिंग कराएं, इससे आपकी आइब्रो काफी अच्छी लगेगी। लेकिन थ्रेडिंग कराते समय अपनी आइब्रों के शेप पर पूरा ध्यान दें।
  • आइब्रो की केयर करने के लिए आप ट्रिमर्स और शेवर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये काफी फास्ट और सुरक्षित तरीका है जिसमें दर्द नहीं होता है।
  • थ्रडिंग कराते समय अपनी आइब्रो को हल्का-सा बीच से आर्क देकर उठाएं। ऐसा करने पर आपका चेहरा आकर्षित दिखेगा। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आइब्रो के दोनों साइड्स घने हो।
  • रात में सोने से पहले अपनी आइब्रो को पूरी तरह से साफ करें और फिर कॉटन बड की मदद से आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल आइब्रो पर करें। ऐसा रोजाना करने से आइब्रो घनी होने में मदद मिलेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)