Featured लाइफस्टाइल

Eid 2023 Mehendi Designs: ईद पर मेहंदी की ये लेटेस्ट डिजाइन्स बढ़ा देंगी हाथों की खूबसूरती, जरूर करें ट्राई

mehendi-design
mehendi-design नई दिल्लीः ईद (Eid) का पर्व नजदीक है। ऐसे में इस पर्व की तैयारियां भी हर तरफ तेजी से चल रही हैं। रमजान के पाक माह के बाद ईद (Eid) का त्योहार काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ईद (Eid) का चांद नजर आने के बाद इस त्योहार को मनाया जाता है। इस साल ईद 21 या 22 अप्रैल 2023 को चांद नजर आने के बाद मनाया जाएगा। इस त्योहार को खास बनाने के लिए आउटफिट्स से लेकर मेकअप और ज्वेलरी तक का इंतेजाम किया है। हर महिला की यह ख्वाहिश होती है कि वह ईद के दिन बेहद खूबसूरत नजर आए। ईद (Eid) के मौके पर कपड़ों और गहनों के साथ ही मेहंदी (Mehendi) लगाने का भी अलग ही क्रेज होता है। इस दिन हर महिला अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी (Mehendi) लगवाती हैं। तो अगर इस ईद पर आप भी अपने हाथों की खूबसूरती पर चार चांद लगाना चाहती हैं और मेहंदी (Mehendi) की सबसे खूबसूरत डिजाइन को हाथों पर रचाना चाहती हैं तो हम आपको बता रहे हैं मेंहदी की कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स के बारे में। jewelry-mehendi-design

ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन 

महिलाओं को आजकल ज्वेलरी डिजाइन काफी पसंद आती है। यह हाथों को स्टाइलिश लुक देती है। साथ ही आजकल यह मेहंदी डिजाइन (Mehendi Design) काफी ट्रेंड में भी है। आप अपनी पसंद के हिसाब से मेहंदी की ज्वेलरी डिजाइन को अपने हाथों पर लगवा सकती हैं। jewelry-mehendi-design jewelry-mehendi-design

बेल मेहंदी डिजाइन

बेल डिजाइन्स हाथों को डिसेंट लुक देती है। आजकल हर महिला को मेहंदी की बेल डिजाइन बेहद पसंद आती है। आप अपने हाथों पर बेल की पतली, मोटी या फिर कई लेयर वाली मेहंदी की डिजाइन्स बनवा सकती हैं। फूल-पत्तियों के साथ बेल मेहंदी डिजाइन (Mehendi Design)काफी एट्रेक्टिव लगती है। bail-mehendi-design bail-mehendi-design ये भी पढ़ें..Mehndi Designs: हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी मेहंदी...

जाल मेहंदी डिजाइन

कई लोगों को पूरे हाथों में भरी हुई मेहंदी (Mehendi) लगाना पसंद होता है। तो अगर इस ईद पर आप भी आप भी अपने हाथों में आगे-पीछे पूरी तरह से भरी हुई और खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती है तो इसके लिए जाल मेहंदी डिजाइन (Mehendi Design) परफेक्ट ऑप्शन है। इससे आपके हाथों की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी। jaal-mehendi-design

बेंगल मेहंदी डिजाइन

बेंगल डिजाइन भी महिलाओं को बेहद पसंद आती है। इससे लगाने पर पूरा हाथ भरा हुआ भी नहीं लगता और आपका पूरा हाथ कवर भी हो जाता है। बेंगल मेहंदी डिजाइन (Mehendi Design) लगाने पर ऐसा लगता है कि जैसे आपने हाथों में कंगन पहन रखे हों। तो आप भी इस ईद पर बेंगल मेहंदी डिजाइन (Mehendi Design) ट्राई कर सकती हैं। mehendi-design (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)