Featured मनोरंजन

Holi 2023: रियल लाइफ में होली नहीं खेलते ये एक्टर्स, जानें कौन-कौन हैं लिस्ट में

ranbir-kapoor-holi
ranbir-kapoor-holi मुंबईः बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इनमें होली का मजा कुछ अलग ही होता है। इतना ही नहीं कई अभिनेता और अभिनेत्रियां अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं। फैंस भी स्टार्स की इन फोटोज पर लाइक और कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेताओं की निजी जिंदगी हो या फिल्म, होली का त्योहार बॉलीवुड में एक खास जगह रखता है। इस दौर में बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी एक्टर्स हैं, जिन्हें होली खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। आइए जानें कि कौन से बॉलीवुड सितारों को होली का रंग दिखाना पसंद नहीं है। रणवीर सिंह - ranveer-singh-holi-2023 बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा कलरफुल ड्रेस पहने नजर आते हैं, लेकिन उन्हें होली पर रंग लगवाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। रणवीर सिंह ने एक बार खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ओसीडी नाम की बीमारी है। यानी वह साफ-सफाई का खास ख्याल रखते हैं। इसलिए उन्हें होली का त्योहार ज्यादा पसंद नहीं है। करीना कपूर खान - kareena-kapoor-khan-holi-2023 बॉलीवुड की बेबो यानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी होली नहीं मनाती हैं। कहा जाता है कि करीना कपूर ने अपने दादा और दिग्गज अभिनेता राज कपूर के निधन के बाद होली मनाना बंद कर दिया था। राजकपूर की होली की चर्चा पूरे बॉलीवुड में थी। रणबीर कपूर - holi-2023-ranbir-kapoor मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर भी होली का रंग खेलना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए वह होली नहीं मनाते हैं। यहां तक कि किसी फिल्म में होली का सीन शूट करना भी रणबीर कपूर के लिए मुश्किल था। बताया जाता है कि ''बलम पिचकारी'' गाने की शूटिंग के दौरान वह परेशान हो गए थे। ये भी पढ़ें..Happy Holi Wishes: स्वजनों और मित्रों को भेजें प्यार से भरे होली के शुभकामना संदेश जॉन अब्राहम - holi-2023-jaun-abraham अभिनेता जॉन अब्राहम भी होली नहीं मनाते हैं और खुद को होली के रंगों से दूर रखते हैं। जॉन अब्राहम का मानना है कि रासायनिक रंग पृथ्वी को नुकसान पहुंचाते हैं। उनका यह भी मानना है कि कई बार लोग होली के त्योहार का गलत फायदा उठा लेते हैं। कृति सैनन - kriti-sanon-holi-2023 एक्ट्रेस कृति सैनन भी होली के रंगों से दूर रहती हैं। क्योंकि वह अपनी त्वचा का बहुत ध्यान रखती हैं। कृति सेनन के लिए होली उनका पसंदीदा त्योहार है। हालांकि अभिनय के क्षेत्र में आने के बाद से वह इस त्योहार को पहले की तरह नहीं मनाती हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)