लाइफस्टाइल

सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए ये जगहे हैं बेस्ट

travelling

दिल्ली: सर्दियों के मौसम में यदि आप घूमने का प्लान बना रहे है, तो आज हम आपको कुछ ऐसी बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इन जगहों को आप अपने घूमने की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह जगहे बेहद खूबसूरत हैं। यहां का नजारा देखकर आपका भी मन खुश हो जाएगा। तो चलिए आज हम ऐसी ही कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताते है।

गुलमर्ग

सर्दियों में घूमने के लिए गुलमर्ग काफी बेस्ट जगह है। इसे कई लोग जन्नत भी कहते हैं। यहां एक ऐसा हिल स्टेशन है जो दिखने में बेहद खूबसूरत है। यहां का खुशनुमा माहौल बर्फीली हवाएं यह सभी गुलमर्ग को बेहद खूबसूरत बनाती है। गुलमर्ग जम्मू कश्मीर में स्थित है जो प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए विख्यात है। यहां की खूबसूरत वादियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

ये भी पढ़ें-इंदौर के आसपास की ये जगहें घूमने के लिए बेस्ट हैं

गंगटोक

यह एक अनोखा हिल स्टेशन है। यह चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। यहां कुछ ऐसी भी जगहे है, जिसे देखने के लिए आप कुछ दिन और बिताने के लिए मजबूर हो जाएंगे। यहां का बौद्ध तीर्थ यात्रियों के लिए बेहद खास है। इसके साथ ही यहां की ऊँचाई वाली झीलें, हिमालय आदि को देखकर मंत्र मुग्ध हो जाएंगे। आपको बता दें कि गंगटोक में बर्फबारी नहीं होती, मगर यहां का तापमान 5 से 4 डिग्री गिर जाता है। इसलिए यदि आप यहाँ घूमने का प्लान बना रहे, तो ठंडी के कपड़े जरुर साथ रख लें। गंगटोक सिक्किम की राजधानी है जो भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित है।

रण ऑफ कच्छ

यह दुनिया भर में रंगीन सफेद रेत रेगिस्तान उत्सव के रुप में जाना जाता है। यहां सर्दियों में हर साल रण उत्सव का आयोजन किया जाता है। ये गुजरात के  विभिन्न त्यौहारों और स्थानीय व्यंजनों को प्रदर्शित करता है। यहां का ट्रेडिशनल खाना और रेगिस्तान सफारी काफी प्रसिद्ध है। यहाँ की सुंदरता देखने के लिए आप हॉट एयर बलून राइड भी कर सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें...