प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

यूपी में भीषण गर्मी के प्रकोप से अगले सप्ताह मिलेगी राहत, पूर्वोतर को मानसून ने किया पार

HS - 2021-06-07T155249.893

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले सप्ताह से मौसम सुहावना होने वाला है। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी के चलते तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते यूपी में मानसून के आने की सम्भावना जताई है। मानसून ने रविवार को पूर्वोत्तर तक का सफर पार कर लिया है। अब बंगाल की खाड़ी से अगले तीन दिनों में आगे बढ़ते हुए झारखंड से होता हुआ बिहार के रास्ते मई माह के तीसरे हफ्ते में यूपी में दस्तक दे देगा। यह जानकारी चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पाण्डेय ने दी। उन्होंने कहा कि मॉनसून ने बीते रविवार देश में एंट्री कर ली है और केरल को मानसून के बादलों ने खूब भिगोया है। इसके साथ अब बाकी राज्यों में भी मॉनसून आने लगा है। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, यूपी के बाद आगे बढ़ते हुए देश की राजधानी दिल्ली में 27 जून को मानसून पहुंचने की सम्भावना जताई है। जहां पहली मानसूनी बारिश से दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पूर्वोतर को पार कर आगे बढ़ रहा मानसून सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ पाण्डेय ने बताया कि रविवार को मानसून ने लंबी छलांग लगाईं और पूर्वोतर को पार कर लिया है। इसके चलते अब 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की सम्भावना है। उसके बाद मानसून झारखंड में प्रवेश करते हुए बिहार की तरफ बढ़ेगा। भारतीय मौसम विभाग ने इस बार सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है। इसका असर पूरे यूपी पर पड़ेगा। बताया कि मई महीना राहत भरा निकल जाने के बाद जून का पहला सप्ताह भी अच्छा निकल गया, लेकिन अब 10 जून तक तेज गर्मी की मार झेलना पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंःलॉकडाउन में टमाटर बेच मालामाल हुए किसान, हो रही अच्छी आमदनी

यूपी में कब कितनी होगी बारिश मौसमी विज्ञानी डॉ एसएन सुनील पाण्डेय ने जानकारी दी कि जून के तीसरे हफ्ते में यूपी में मानसून पूरी तरह से आने की सम्भावना है। प्रदेश में इस बार जमकर बदरा बरसेंगे। बारिश को लेकर उन्होंने पूर्वानुमान लगाते हुए बताया कि, इस बार पश्चिमी उप्र में सामान्य बारिश (92-108) मिमी. की सम्भावना है, वहीं पूर्वी यूपी में 106 मिमी. बारिश हो सकती है। कानपुर में माह के तीसरे हफ्ते के आखिर में यानी 18 जून से बारिश की आशंका है।