फिश के बिना भी शरीर में नहीं होगी ओमेगा 3 की कमी, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

omega-3-

नई दिल्लीः शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में भोजन का बेहद अहम रोल होता है। हम खुद को फिट बनाये रखने के लिए अपनी डाइट में कई तरह के फूड्स और विटामिन से युक्त भोजन को शामिल करते हैं। इन्हीं में से एक है ओमेगा 3 फैटी एसिड। ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर की कोशिकाओं को सही ढंग से काम करने में मदद करता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड को शरीर स्वयं नहीं बना पाता। इसलिए इसकी पूर्ति डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर किया जाता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी को पूरा करने के लिए मछली खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन आप शाकाहारी हैं तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इन पांच फूड आइटम्स में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

अखरोट
अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। रोजाना अपनी डाइट में अखरोट खाने के कई फायदे होते हैं। इसके सेवन से याद्दाश्त भी मजबूत होती है। यह नर्वस सिस्टम के लिए काफी लाभदायक होता है। अखरोट के सेवन से बाल, स्किन और आंखें हेल्दी रहते हैं।

चिया सीड्स
चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड के अलावा आयरन, फाइबर समेत कई खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। चिया सीड्स को डाइट का हिस्सा बनाकर शरीर को हेल्दी रखा जा सकता है। इसके सेवन से कई बीमारियां भी दूर रहती हैं।

मूंगफली
मूंगफली सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमे प्रोटीन और विटामिन भी पाया जाता है। साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी समस्यायें दूर रही रहती हैं।

ये भी पढ़ें..टीम गहलोत में पड़ी दरार, अब खेल मंत्री अशोक चांदना ने…

सोयाबीन
सोयाबीन को प्रोटीन का सबसे बेहतर स्त्रोत माना जाता है। साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। सोयाबीन के तेल में 0.923 ग्राम ओमेगा 3 मौजूद होता है। इसके सेवन से शरीर में ओमेगा 3 की कमी हो पूरा किया जा सकता है।

अलसी के बीज
अलसी के बीज सेहत के लिए बेहद हितकारी माने जाते हैं। यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। साथ ही शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत भी देता है। अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। यह वजन कम करने और डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…