प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

‘जिसने रामभक्तों पर चलवाई गोलियां उन्हें दिया गया सम्मान’, योगी के मंत्री जयवीर सिंह ने उठाया सवाल

Tourism-Minister-Jaiveer-Singh

इटावाः प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान दिवंगत मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि जिसने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई उन्हें भाजपा ने सम्मान देने का काम किया है। वहीं रामचरितमानस को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर जयवीर सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए।

एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा पर जमकर हमले किये। उन्होंने कि रामभक्तों पर जिस व्यक्ति ने गोलियां चलवाई, उसका भी इस तरह का सम्मान भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और संस्कृत की पहचान भगवान श्रीराम हैं। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम को जिसने भी नकारा है। जिसने भी उनका विरोध किया उसका सफाया ही हो गया है। भगवान श्रीराम सबको अपनी अपनी शरण लेते हैं। वह यहीं नहीं रूके उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को मूखर्तापूर्ण बताते हुए कहा कि भगवान श्रीराम मौर्य का भी उद्धार करेंगे। जयवीर सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मांग करते हुए कहा कि उन्हें मामले का संज्ञान लेना चाहिए। वरना अखिलेश यादव का इस गंभीर मामले पर चुप रहना मौर्य के बयान का समर्थन करना ही माना जायेगा।

ये भी पढ़ें..Afghan refugees: ईरान ने हजारों अफगान शरणार्थियों को देश से निकाला,...

नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिये जाने के बावत जयवीर सिंह ने कहा कि यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बहुत बड़े नेता थे। उनका शव उनके घर के पास रखा रहा और सपा प्रमुख अखिलेश यादव श्रद्धांजलि अर्पित करने तक नहीं गए पहुंचे। वहीं नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन पर कल्याण सिंह के पुत्र वहां पहुंचे थे। इससे साफ जाहिर होता है कि उनकी सोच और भाजपा की सोच में जमीन और आसमान का अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़े दिल वाली पार्टी है और बड़े निर्णय बड़े सोच वाले लोग ही कर सकते हैं। मैनपुरी सांसद डिंपल यादव द्वारा नेताजी को भारत रत्न देने की मांग पर उन्होंने कहा कि जब उनके पति अखिलेश यादव कभी प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचे तब वह यह काम करें अच्छा है उनको मेरी शुभकामनाएं हैं।

(अन्य खबरों के लिएहमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)