Featured आस्था

सर्वार्थसिद्धि योग में मनाया जाएगा दशहरा का पर्व, नवीन कार्य का शुभारंभ करना होगा शुभदायी

dashara

हरिद्वारः बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व शुक्रवार यानि 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहरे पर इस बार खास योग पड़ रहे हैं। इस बार दशहरा सर्वार्थसिद्धि, कुमार एवं रवि योग में मनाया जायेगा। ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक दशहरा पर यानि 15 अक्टूबर को सर्वार्थसिद्धि योग एवं कुमार योग सूर्योदय से सुबह 9.16 बजे तक तथा रवि योग पूरे दिन-रात रहेगा।

मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध किया था। इसके साथ ही इस दिन ही मां दुर्गा ने असुर महिषासुर का भी वध किया था। इस कारण ही भगवान राम के साथ मां दुर्गा के भी पूजन का विधान है। अलग-अलग जगहों पर दशहरे का त्योहार अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। शस्त्र का प्रयोग करने वाले समुदाय इस दिन शस्त्र पूजन करते हैं। कई लोग इस दिन अपनी पुस्तकों, वाहन इत्यादि की भी पूजा करते हैं। किसी नये काम को शुरू करने के लिए यह दिन सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें-एसआईटी ने आशीष मिश्रा और उनके दोस्त के साथ क्राइम सीन...

कई जगहों पर दशहरे के दिन नया सामान खरीदने की भी परंपरा है। श्री शुक्ल ने बताया कि दशहरे का शुभ मुहूर्त दशमी तिथि 14 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ होगी, जो 15 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगी। पूजन का समय 15 अक्टूबर दोपहर 2 बजकर 02 मिनट से दोपहर 2 बजकर 48 मिनट तक करना श्रेष्ठ होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)