पटनाः राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के घर नई पीढ़ी का आगमन हो गया है। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के पुत्र और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। 27 मार्च की सुबह दिल्ली में तेजस्वी की पत्नी रेचल उर्फ राजश्री ने बेटी को जन्म दिया। इसकी जानकारी तेजस्वी यादव ने खुद ट्विटर पर दी है। साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है। बेटी को हाथों में लिये हुए तेजस्वी यादव काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं पहली बार बुआ बन चुकीं मीसा भारती तस्वीरों में नजर आ रही हैं। बड़ी बुआ बनने पर मीसा भारती ने कहा कि घर में हमारे प्यारी बेटी आई है।
सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने कहा कि, ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है। इसके साथ ही उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी ट्वीट कर लिखा है कि, आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने। तेजस्वी के साथ ही परिवार के बाकी सदस्यों ने भी बेटी के आगमन पर खुशी जाहिर की। ये भी पढ़ें..IIT सहित देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों का पाठ्यक्रम बन...ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है। pic.twitter.com/UCikoi3RkM
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 27, 2023