नई दिल्ली: अक्सर महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं समाने आती है। हम लोग घटना की निंदा भी करते है। लेकिन आज कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते है कि महिला ने मनचलों को ऐसा सबक सिखाया जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे।
दरअसल महिला साइकिल चलाते हुए कहीं जा रही होती है। इसी बीच कुछ कार सवार महिला के साथ गंदी हरकत करते हैं जिससे महिला गुस्से में आ जाती है और उसके बाद महिला मनचलों पर लात-घूसों से हमला कर देती है।
Soorat v Seerat
Jab galat panga le liya ho ...☺️☺️ जब गलत पन्गा ले लिया हो तो ☺️☺️☺️☺️☺️ pic.twitter.com/489E1Dv03n — Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 10, 2021
यह भी पढ़ें-आकाशीय बिजली से आपकी जान बचा सकते हैं ये उपाय, वीडियो में देखिए
इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह दंग रह गया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ जब गलत पंगा ले लिया हो तो…’. इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे है।