ICC Womens T20 World Cup 2024 Schedule , दुबईः युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए मंगलवार टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इस टीम में 15 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। इसके अलावा 3 ट्रैवलिंग रिजर्व और 2 नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ियों के नाम का भी ऐलान हो गया है।
टीम में स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। जबकि यास्तिका भाटिया और ऋचा घोष को विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा स्पिनर विभाग में युवा श्रेयंका पाटिल का भी चयन हुआ है, लेकिन चोट से उबरने पर ही वह टीम के साथ जाएंगी। श्रेयंका की तरह भाटिया का खेलना भी फिटनेस पर निर्भर करेगा।
ICC Womens T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी , दयालन हेमलता, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, राधा यादव, सजना सजीवन।
ट्रैवलिंग रिजर्व: तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर, उमा छेत्री (विकेटकीपर)।
नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व: प्रिया मिश्रा, राघवी बिस्ट।
दुबई में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार रात आगामी महिला टी20 विश्व कप (ICC Womens T20 World Cup 2024) के संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। क्रिकेट का यह कुंभ 3 अक्टूबर 2024 से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होगा और 20 अक्टूबर को फाइनल मुकाबल खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 17 अक्टूबर को दुबई और दूसरा सेमीफाइनल 18 अक्टूबर को शारजाह में खेला जाएगा। जबकि भारत-पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित महामुकाबला 6 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा।
ICC Womens T20 World Cup 2024: भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
गौरतलब है कि महिला टी-20 विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं। जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः- PAK vs BAN Test: पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास, 21 सालों में पहली बार दर्ज की जीत
इस टूर्नामेंट के दौरान कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। हर टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी और हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। आईसीसी ने कहा कि सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व डे तय किया गया है। टूर्नामेंट से पहले 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 अभ्यास मैच खेले जाएंगे।
ICC Womens T20 World Cup 2024 Schedule
3 अक्टूबर गुरुवार स्कॉटलैंड बनाम बांग्लादेश – शारजाह
3 अक्टूबर गुरुवार पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – शारजाह
4 अक्टूबर शुक्रवार दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज – दुबई
4 अक्टूबर शुक्रवार भारत बनाम न्यूजीलैंड – दुबई (6 PM)
5 अक्टूबर शनिवार बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड – शारजाह
5 अक्टूबर शनिवार ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका शारजाह
6 अक्टूबर रविवार India vs Pakistan दुबई (2 PM)
6 अक्टूबर रविवार वेस्टइंडीज Vs स्कॉटलैंड – दुबई
7 अक्टूबर सोमवार दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड – शारजाह
8 अक्टूबर मंगलवार ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड शारजाह
9 अक्टूबर बुधवार दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड -दुबई
9 अक्टूबर बुधवार India vs Sri Lanka – दुबई (6 PM)
10 अक्टूबर गुरुवार बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज – शारजाह
11 अक्टूबर शुक्रवार ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान दुबई
12 अक्टूबर शनिवार न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – शारजाह
12 अक्टूबर शनिवार बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका – दुबई
13 अक्टूबर रविवार इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड – शारजाह
13 अक्टूबर रविवार India vs Australia – शारजाह (6 PM)
14 अक्टूबर सोमवार पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड- दुबई
15 अक्टूबर मंगलवार इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज- दुबई
17 अक्टूबर गुरुवार पहला सेमीफाइनल -दुबई
18 अक्टूबर शुक्रवार दूसरा सेमीफाइनल- शारजाह
20 अक्टूबर रविवार फाइनल- दुबई