Home फीचर्ड 50 वर्ष की आयु के बाद सेहत का रखें खास ख्याल, वरना...

50 वर्ष की आयु के बाद सेहत का रखें खास ख्याल, वरना हो सकता है यह खतरा

न्यूयॉर्कः बढ़ती उम्र का असर न केवल हमारी शारीरिक क्षमता पर पड़ता है बल्कि इससे चीजों को याद रखने की क्षमता भी प्रभावित होती है जिसे रोकने में कसरत काफी हद तक मददगार है। उम्रदराज लोगों को भूलने की आदत होने लगती है और इससे उनमें अल्जाईमर रोग अधिक प्रभावी होकर जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। व्यायाम एक सहज तरीका है जिससे बढ़ती उम्र में स्मृति लोप को रोका जा सकता है।

एक नए शोध में सामने आया है कि पचास वर्ष और साठ वर्ष की आयु में हफ्ते में तीन बार कसरत करना जैसे साइकिल चलाना, तेजी से पैदल चलना और जॉगिंग करने से न केवल मांसपेशियां मजबूत होती हैं बल्कि यह हमारे मस्तिष्क की कोशिकाओं के लिए भी फायदेमंद है। इससे चीजों को याद रखने की क्षमता बरकरार रहती है। 50 साल की उम्र के बाद व्यक्ति को सप्ताह में तीन बार व्यायाम जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें..चारा घोटाले में लालू यादव को 5 साल की सजा, कोर्ट ने 60 लाख जुर्माना भी लगाया

ऐसे व्यायाम जिनसे दिल की रक्त पंप करने की क्षमता में इजाफा होता है वे मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाने में भी कारगर पाए गए हैं। 69 से 85 साल की उम्र के लोगों की तुलना में 55 से 68 साल की उम्र के लोगों की याददाश्त में अधिक सुधार हुआ है, इसलिए चीजों को बिगड़ने से पहले ही एहतियात बरती जानी जरूरी है। आपको कुछ अधिक नहीं करना है और बस पैदल चलने के लिए जूतों की एक अच्छी जोड़ी चाहिए जिसे पहन कर आप बाहर निकल कर थोड़ी बहुत कसरत कर सकते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

Exit mobile version