Featured जरा हटके

15 बीवियों और 30 बच्चों वाला अय्याश राजा, जो युवतियों से करवाता हैं गंदे काम, अजीबो-गरीब हैं शौक

girl-on-Africa

नई दिल्लीः देश के राजा के ऊपर कई जिम्मेदारियां होती हैं जिसका वह पालन का करता है। राजा का फर्ज होता है कि वह अपनी जनता के हर दुख-दर्द को समझे। हालांकि दुनिया के अधिकतर देशों से अब राजशाही खत्म हो चुकी है। अब कुछ ही देश बचे हैं जहां पर अभी भी राजशाही है। ऐसा ही एक देश है स्वाजीलैंड, जहां के अजब गजब कानूनों के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यह देश अफ्रीका महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका से सटा है। यहां के राजा के अजीबो-गरीब शौक जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और मोजैंबिक की सीमाओं से सटे इस देश की चर्चा अक्सर यहां के राजा मस्वाती तृतीय को लेकर होती रहती है, जिसने साल 2018 में देश की आजादी के पचास साल पूरे होने पर देश का नाम बदलकर ‘द किंगडम ऑफ इस्वातिनी’ कर दिया। राजा मस्वाती तृतीय अपने ऐशोआराम और रंगीन मिजाजी के लिए सुर्खियों में रहते हैं।

ये भी पढ़ें..शर्मनाकः भिखारी महिला के साथ हैवानियत की हदें पार, दुष्कर्म के बाद हत्या

This image has an empty alt attribute; its file name is king-on-girl.png

अय्याश राजा की 15 रानियां 30 बच्चे

इस राजा की एक या दो नहीं, बल्कि 15 रानियां और 30 बच्चे हैं। 15 पत्नियां होने के अलावा राजा की कई प्रेमिकाएं भी हैं जिन्हें तब पत्नी का दर्जा मिलता है जब वो गर्भवती हो जाती हैं। इतना ही नहीं हैरान करने वाली बात यह है कि इस राजा के पिता सोभुजा की भी 70 रानियां और 210 संतानें थीं। जिसे सुनकर भले ही अजीब लगे लेकिन सच है। इस देश की खासियत यह है कि यहाँ राजा ही नहीं बल्कि कोई आम नागरिकों को भी कई विवाह करने की आजादी है।

इस परंपरा का राजा ने भरपूर लाभ उठाया और एक के बाद एक पंद्रह शादियां की। उन्हीं को मनाने के लिए राजा ने अपने कोष से बड़ा धन खर्च किया। राजा ने अपनी 15 बीवियों को रोल्स रॉयस सैलून कार गिफ्ट में दिया। ये कारें कुल मिलाकर करीब 175 करोड़ रुपए की थीं। इसके अलावा उसने कुछ बीएमडब्ल्यू और रोल्स रॉयस कारें अपने काफिले के लिए भी खरीदीं। निजी जेट की छोड़िए इस राजा का खुद के लिए हवाई अड्डे तक का प्रबंध है।

राजा के सामने बिना कपड़ों के डांस करती है लड़कियां

स्वाजीलैंड सिर्फ इसी वजह से नहीं बल्कि कई और कारणों के लिए भी कुख्यात है। इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में उम्हलांगा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। इस फेस्टिवल में 10 हजार से ज्यादा कुंवारी लड़कियां और बच्चियां हिस्सा लेती हैं। यहां के राजा के सामने कुंवारी लड़कियां डांस करती हैं। कहा जाता है इस दौरान जिस लड़की पर राजा का दिल आ जाता है तो किसी भी हालत में वो उसे हासिल कर लेता है और उसको राजसी गांव (रॉयल विलेज) में ले आता है। यहां वो उसे तबतक पत्‍नी का दर्जा नहीं देता जबतक वो गर्भवती ना हो जाए। उसकी हर रानी शानो-शौकत के साथ अलग आलीशान बंगलों या महलों में रहती हैं।

यानी हर साल राजा की रानियों की संख्या बढ़ती जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये लड़कियां बिना कपड़ों के ही राजा और उसकी पूरी प्रजा के सामने नाचती हैं। इस परंपरा का देश की कई युवतियों ने विरोध किया था, तो वहीं कई लड़कियों ने इस परेड में शामिल होने से इंकार कर दिया था। जब राजा को इस बात का पता चला तो उन लड़कियों के परिवारों को भारी जुर्माना देना पड़ा।

राजा के पास अरबों की संपत्ति, यहां की 63 फीसदी लोग गरीब

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश की कुल आबादी लगभग 13 लाख है, लेकिन यहां के 63 फीसदी लोग अभी भी गरीबी रेखा से नीचे हैं। इनकी गरीबी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इनके पास भरपेट खाना खाने के लिए ना ही पैसे हैं और ना ही पहनने के लिए कपड़े। लेकिन यहां के राजा के पास अरबों की संपत्ति है और ये संपत्ति दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। राजा मस्वाती की गिनती दुनिया के अमीर राजाओं में की जाती है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 200 मिलियन डॉलर है। इन्होंने अपनी रानियों के लिए 13 आलीशान महल बनवा रखे हैं, जिनकी खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is king.png

पीएम मोदी से भी कर चुका है मुलाकात

बता दें कि स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती तृतीय साल 2015 में भारत आए थे और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उन्होंने मुलाकात की थी। साथ ही भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी साल 2018 में राजा मस्वाती से स्वाजीलैंड में मिल चुके हैं। राजा मस्वाती तृतीय के साथ उनकी 15 पत्नियां, बच्चे और 100 नौकर भी आए थे। उनके लिए दिल्ली के फाइव स्टार होटल में करीब 200 कमरे बुक किए गए थे। राजतन्त्र में अपनी ऐय्याशियों के लिए मशहूर ऐसे राजा के अजीबोगरीब शौकों के चलते गरीब जनता को कितना कुछ झेलना पड़ता होगा इसका अंदाज़ा इस देश में होने वाली इन घटनाओं से लगाया जा सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)