Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

सुबह के समय रोजाना लहसुन खाने से होते हैं चौंका देने वाले फायदे

garlic1

नई दिल्लीः लहसुन का प्रयोग आमतौर पर खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जैसे लहसुन खाने का स्वाद बढ़ा देता है, वैसे ही इसके अन्य कई फायदे भी हैं, जो आपको चौंका देंगे। लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होती है, यह शरीर को स्वस्थ रखने में भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसमें कैल्शियम से लेकर कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन बी1 आदि तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। आइए आपको बताते हैं लहसुन के सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं-

पेट की बीमारियां को करे दूर लहसुन पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे डायरिया और कब्ज की रोकथाम में बेहद उपयोगी है। पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डाल लें। खाली पेट इस पानी को पीने से डायरिया और कब्ज से आराम मिलता है।

सर्दी-खांसी में मिलेगी राहत रोजाना प्रातःकाल के समय खाली पेट लहसुन की दो कलिया खाने से इम्यून सिस्टम में भी इजाफा होता है। साथ ही बदलते मौसम में होने वाले सर्दी-जुकाम, खांसी, अस्थमा, निमोनिया में भी फायदा होता है।

दिल की समस्याओं को करे दूर लहसुन दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। लहसुन खाने से खून का जमाव नहीं होता है और हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो जाता है।

डाइजेशन होगा बेहतर खाली पेट लहसुन की कलियां चबाने से आपका डाइजेशन अच्छा रहता है और भूख भी अच्छे से लगती है। साथ ही पेट से संबंधित बीमारियों से भी निजात मिलता है।

यह भी पढ़ेंःजगन्नाथ रथयात्रा पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी बधाई

हाई बीपी से छुटकारा लहसुन खाने से हाई बीपी में आराम मिलता है। दरअसल लहसुन ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में काफी मददगार है। हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों को रोजाना लहसुन खाने की सलाह दी जाती है।