नई दिल्लीः एक्ट्रेस सनी लियोन सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश लुक और डिफरेंट अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। फैंस को सनी का हर अंदाज पसंद आता है। सनी को अक्सर अपने फैन्स के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हुए भी देखा जाता है। हाल में ही उन्होंने गणेश उत्सव के चलते पारंपरिक तरीके से अपने घर में गणेश जी की मूर्ति भी स्थापित की थी। जिसकी फोटो उन्होंने फैन्स के साथ भी शेयर की थी। अब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो खास अंदाज में अपने वेकेशन को इन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो