Featured पंजाब टॉप न्यूज़ राजनीति

सुखजिंदर सिंह रंधावा होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, अरुणा चौधरी-भारत भूषण बनेंगे डिप्टी सीएम !

Sukhjinder Singh

चंडीगढ़ः पंजाब में अमरिंदर सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वे पंजाब के 29 वे मुख्यमंत्री होंगे। खुखजिंदर सिंह माझा क्षेत्र से आते हैं इससे पूर्व माझा क्षेत्र से प्रताप सिंह कैरों पंजाब के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री का नाम तय करने को बैठक हुई लेकिन तब इसमें किसी के नाम पर मोहर नहीं पायी थी। रविवार को पर्यवेक्षकों के साथ कांग्रेस विधायकों की हुई बैठक में उनके नाम पर मोहर लग गई। सूत्रों की माने तो पंजाब में दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे। इसके लिए अरुणा चौधरी और भारत भूषण नाम भी सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें..दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया, साझा की तस्वीरें

उधर सुखजिंदर रंधावा का पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में आने पर उनके घर पर विधायकों और मंत्रियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। विधायक परमिंदर पिंकी भी सुखजिंदर सिंह रंधावा के घर पहुंचे हैं। सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं , जहां से ननकाना साहिब ( पाकिस्तान ) को गलियारा मार्ग जाता है। वे दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। वे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोख सिंह रंधावा के बेटे हैं। वे तीसरी बार विधायक बने हैं। कैप्टन अमरेंद्र सिंह सरकार में वे जेल और सहकारिता मंत्री थे। इससे के अवाला पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष और महासचिव भी रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के अध्यक्ष बनाने से पहले वे कैप्टन अमरेंद्र सिंह के वफादारों में से एक थे। सिद्धू के आने के बाद उन्होंने वफादारी बदल ली।

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद से कांग्रेस शनिवार से लगातार बैठकें कर रही थी। बता दें कि अधिकांश विधायकों ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है और चंडीगढ़ में शीर्ष नेताओं को आलाकमान से हरी झंडी का इंतजार था। पंजाब का अगला सीएम तय करने के लिए राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक चल रही थी।

कई विधायक सुखजिंदर सिंह के पक्ष में

सूत्रों ने कहा कि ज्यादातर विधायक सिख मुख्यमंत्री के पक्ष में बताए जा रहे। यह भी कहा कि दो उपमुख्यमंत्री होने जा रहे हैं। सीएम के नाम की घोषणा के बाद, उनके दिन में बाद में राज्यपाल से मिलने की संभावना है। इससे पहले अंबिका सोनी ने यह कहते हुए मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया था कि वह चाहती हैं कि पंजाब में एक सिख मुख्यमंत्री बने।

इन नामों पर चल रहा था विचार

गौरतलब है कि अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद अंबिका को सीएम बनाने की चाहत रखने वाली कांग्रेस इनकार के बाद सुखविंदर सिंह रंधावा के अलावा प्रताप सिंह के बाजवा और रवनीत सिंह बिट्टू समेत अन्य नामों पर विचार कर किया था। इससे पहले पार्टी ने सुनील जाखड़ को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था, लेकिन अब पार्टी नेतृत्व उनके नाम विचार नहीं कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देर रात एक बैठक की जिसमें पार्टी नेता अंबिका सोनी, महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)