Home बिहार महापर्व छठ पूजा पर अमेरिका से बिहार पहुंची सुचिता झा, जाना पूजा...

महापर्व छठ पूजा पर अमेरिका से बिहार पहुंची सुचिता झा, जाना पूजा का महत्व

bihar-news

Bihar : आस्था का महापर्व छठ पूजा (Chhath Pooja) हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। अब यह त्योहार सिर्फ उत्तर प्रदेश और बिहार तक ही सीमित नहीं रहा, यह देश के हर हिस्से में मनाया जाता है। विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोग भी हर साल छठ पूजा मनाते हैं। इस कड़ी में अमेरिका में रहने वाली सुचिता झा भी इस साल परिवार संग छठ पूजा मनाएंगी। पहले उन्हें छठ पूजा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। वह पूजा की विधि समझने के लिए परिवार संग बिहार आई हैं। उन्होंने यहां पर अपने सुसराल और मायके से छठ पूजा के महत्व को समझा है।

15 साल से अमेरिका में रह रही सुचिता

सुचिता झा ने बताया कि, वह 15 साल से अमेरिका में रह रही हैं। अमेरिका में अन्य लोग भी छठ पूजा (Chhath Pooja ) मनाते हैं। उन्होंने कहा, “बिहार में हम लोगों के लिए इससे बड़ा कोई त्योहार नहीं है। मैं भी इस बार अमेरिका में छठ पूजा मनाऊंगी। इसलिए मैं अमेरिका से बिहार आई हूं। मैंने यहां पर व्रत रखने का प्रशिक्षण लिया है।”

सुचिता के पिता ने दी जानकारी 

वहीं सुचिता के पिता सतीश कुमार झा ने बताया कि, सुचिता 15 साल से अमेरिका में रह रही है आस्था का महापर्व मनाने के लिए वह यहां पर आई हैं, ताकि वह यहां अपने बुजुर्गों से इस पर्व के बारे में समझ सकें। वहीं परिवार की अन्य महिलाओं ने कहा कि, छठ पूजा (Chhath Pooja )मनाने के लिए जिन चीजों की जरूरत होती है, वह हमने सुचिता को दी है। हमें खुशी है कि हमारी बेटी अमेरिका में छठ पूजा करेगी।

ये भी पढ़ें: Ranchi News : अजय सिंह को सौंपी गई राज्य के नए पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी

परिजनों ने सुचिता को बताया Chhath Pooja का महत्व

परिवार के लोगों ने सुचिता को बताया है कि, चार दिन चलने वाले इस पर्व में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। पहले दिन नहाय-खाय से इस पर्व की शुरुआत होती है। दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य की पूजा की जाती है। पूजा के आखिरी दिन छठ घाट पर उगते हुए सूर्य की पूजा की जाती है। अमेरिका लौटने से पहले सुचिता ने अपने परिवार से मैथिली भाषा में छठ के कई गीत भी सीखे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version