प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, अखिलेश ने शिवपाल यादव को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

samajwadi-party
समाजवादी

लखनऊः समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में कुल 42 लोगों को शामिल किया गया है। वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। कहा जा रहा है कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी में डिंपल यादव को बड़ी जीत दिलाने में साथ देने के लिए चाचा शिवपाल सिंह यादव को यह तोहफा दिया है। वहीं रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का कद भी बढ़ा दिया है। उन्हें भी राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर किरनमय नंदा और प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव पद पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव बरकरार है। यह दोनों पहले भी इसी पद पर थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी नई टीम में पुराने और वफादार लोगों को भी जगह दी है। इसके साथ ओबीसी वर्ग के नेताओं को टीम में तरजीह दी गयी है। पार्टी द्वारा जारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव समेत 14 राष्ट्रीय महासचिव, एक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, 19 राष्ट्रीय सचिव, 21 सदस्य और चार विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम शामिल है।

देखें लिस्ट