Friday, March 21, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमनोरंजनन्यूयॉर्क की सड़कों पर छुट्टियां मनाते दिखें सोनाक्षी और जहीर, शेयर किया...

न्यूयॉर्क की सड़कों पर छुट्टियां मनाते दिखें सोनाक्षी और जहीर, शेयर किया वीडियो

Mumbai: हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा Sonakshi Sinha और उनके पति जहीर इकबाल Zaheer iqbal इन दिनों अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। वहीं सोनाक्षी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों गेम जोन में मस्ती और समुद्र किनारे धूप का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

सोनाक्षी ने शेयर किया वीडियो    

सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “एक मिनट में न्यूयॉर्क! अब तक की सबसे शानदार ट्रिप और बेबी गर्ल के साथ मस्ती।” इस वीडियो में उन्होंने सनम रतनसी को भी टैग किया है। बता दें, सनम रतनसी, सोनाक्षी की भाभी और फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने अदिति राव हैदरी, पत्रलेखा समेत कई मशहूर हस्तियों के लिए ड्रेस डिजाइन की है। सनम भी सोनाक्षी और जहीर के साथ न्यूयॉर्क ट्रिप पर गई हैं।

सोनाक्षी ने पति के लिए लिखा प्यार भरा पोस्ट 

इससे पहले एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा Sonakshi Sinha ने शादी को दो महीने पूरे हो होने पर पति इकबाल के नाम प्यार भरा मैसेज लिखा था। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “आज हमारी शादी के दो महीने पूरे हो गए। अब तुम सिर्फ एक जीवन भर के लिए नहीं, बल्कि मुझे हमेशा परेशान करते रहोगे… वाह!”

इसके अलावा एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी और जहीर की कुछ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “घर वह जगह है, जहां दिल है और दुनिया में कहीं भी, मेरा दिल मेरे घर के साथ है।” उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपने पति जहीर इकबाल को टैग किया था।

ये भी पढ़ें: 40वां जन्मदिन मना रहे Rajkumar Rao, पत्नी सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई

फिल्म ‘काकुड़ा’ में नजर आई थीं सोनाक्षी 

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार रितेश देशमुख और साकिब सलीम की फिल्म ‘काकुड़ा’ में नजर आई थीं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। उनकी अगले प्रोजेक्ट पर नजर डालें, तो वह फिल्म कुश सिन्हा द्वारा निर्देशित “निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस” में नजर आएंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें