उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

CM सुरक्षा में तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली, दारोगा की परीक्षा देने के लिए नहीं मिली थी छुट्टी !

thana-maha-nagar

लखनऊः उत्तर प्रदेश में प्रदेश पुलिसकर्मियों की आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजधानी लखनऊ का हैं। यहां सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। सिपाही ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी की। मृतक सिपाही महानगर थाना क्षेत्र के राजकीय कॉलोनी में रहते थे। वह अपने बिस्तर पर मृत मिले हैं। सिपाही की सुसाइड की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वह मौके पर पहुंचे। सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है।

एसआई की परीक्षा देने की मांग रहा था छुट्टी-

बता दें कि मूल रूप से गोंडा करनैलगंज निवासी शेष कुमार सिंह चार साल से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थें। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह एसआई (सब इंस्पेक्टर) की परीक्षा देने की छुट्टी मांग रहे थे। उन्हें जब छुट्टी नहीं मिली तो वह काफी परेशान थे। जिसके बाद यह घटना घटी। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा ड्यूटी से लौटे सिपाही शेष कुमार सिंह ने सुबह महानगर के बादशाहनगर स्थित आवास में खुद को गोली मार ली। कमरे में खून से लथपथ हालत में उनका शव पड़ा मिला। परिवारीजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। हालांकि सिपाही की आत्महत्या के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस ने कहा-

वहीं पुलिस ने बताया कि तेज कुमार सुबह करीब सात बजे सीएम सुरक्षा ड्यूटी से लौटे। इसके बाद उन्होंने अपने भतीजे विपिन कुमार से कहा कि कुछ तबियत ठीक नहीं हैं। कमरे में आराम करने जा रहे हैं। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर भतीजा भागकर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। आस पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। पुलिस को सूचना दी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)