Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

Skin Care Tips For Holi 2023: होली पर इन टिप्स को करें फाॅलो, बरकरार रहेगा चेहरे का ग्लो

skin-care-tips-for-holi
skin-care-tips-for-holi नई दिल्लीः कुछ ही दिनों बाद होली (Holi) का त्योहार आने वाला है। बच्चे हो या फिर बुजुर्ग सभी को रंगों का त्योहार होली काफी पसंद होता है। इस दिन सभी एक रंग में रंगे हुए नजर आते हैं। होली पर्व हिंदू धर्म के बड़ों त्योहारों में से एक है। इस साल होली (Holi) का पर्व 8 मार्च (बुधवार) को पूरे देश में मनाया जाएगा। ऐसे में लोग अभी से इसकी तैयारियों में जुट गये हैं। होली पर्व पर सभी जमकर रंग खेलते हैं। लेकिन आजकल बाजार में कई तरह के केमिकलयुक्त रंग भी मिलते हैं। इसलिए इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उत्साह और उमंग के पर्व में किसी को भी आपकी वजह से तकलीफ न मिलने पाए। ऐसे में भरसक प्रयास करें होली पर हर्बल रंगों का ही उपयोग करें। केमिकलयुक्त रंगों की वजह से कई बार लोगों की त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे एलर्जी, रेशेज होने लगते हैं। ऐसे में रंगों के त्योहार होली पर कुछ टिप्स को अपनाकर स्कीन संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।
  • होली (Holi) में रंग खेलने की वजह से और रंग को छुड़ाने में स्किन को अधिक स्क्रब करने की वजह से त्वचा और होंठ रूखे हो जाते हैं। ऐसे में कुछ लोगों को होंठ फटने की समस्या भी होने लगती है। होंठों को सुरक्षित रखने के लिए होली से कुछ दिन पहले और बाद में वैसलीन या लिपबाम लगाना शुरू कर दें। आप चाहें तो दूध की मलाई भी लगा सकते हैं।
  • होली (Holi) के दिन रंग खेलने से पहले 30 एसपीएफ की सनस्क्रीन जरूर चेहरे पर लगा लें। इससे यह त्वचा पर एक परत बना देगा। जिससे रंगों स्किन के अंदर नहीं जा सकेंगे। साथ ही रंगों के हानिकारक प्रभावों से स्किन की सुरक्षा भी होगी।
  • यदि आपको रंगों से एजर्ली होती है तो होली (Holi) खेलने से पहले एलोवरो जेल में खीरे का रस और गुलाब जल मिलाकर फ्रिज में रख दें। रंग को छुड़ाने के बाद इस मिश्रण को स्किन पर अप्लाई करें और 8-10 मिनट तक लगा रहने दें फिर ठंडे पानी से चेहरे को धुल लें।
ये भी पढ़ें..Holi 2023: 7 या 8 मार्च कब है होली? जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और कथा
  • होली (Holi) खेलने से पहले एक कटोरी में दो चम्मच बेसन, दो छोटे चम्मच दूध और 3-4 बूंद नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाकर रख दें। होली खेलने के बाद स्किन पर लगे कलर को साफ पानी से धुलने के बाद पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और सूखने दें। बाद में हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए ठंडे पानी से स्किन को धो लें।
  • होली (Holi) के रंग को हटाने के लिए कुछ महिलाएं पार्लर जाकर ब्लीच करा लेती हैं। तो आपको यह बाते दें कि होली के कुछ दिन पहले और बाद तक स्किन पर किसी भी तरह का ट्रीटमेंट न लें। इससे नुकसान हो सकता है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)