Home गैलरी फोटो मंगेतर साज संग सात जन्मों के बंधन में बधीं सिंगर अफसाना खान,...

मंगेतर साज संग सात जन्मों के बंधन में बधीं सिंगर अफसाना खान, तस्वीरें हुईं वायरल

मुंबईः बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट रह चुकीं पंजाबी सिंगर अफसाना खान बीते दिन यानी 19 फरवरी को अपने मंगेतर साज के साथ शादी के बंधन में बंधी गई है। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आ गई है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अफसाना ने खुद अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

शादी के दिन अफसाना ने पिंक कलर का इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट पहना। इसके साथ उन्होंने हैवी गोल्ड की ज्वैलरी भी कैरी की और साज ब्लैक शेरवानी में नजर आये।

इसके साथ ही उन्होंने पगड़ी भी पहनी हुई थी। शादी की अन्य तस्वीरों में अफसाना ऑरेंज कलर के लहंगे में नजर आ रही थीं। साज ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में दिखाई दे रहे थे।

शादी की इन तस्वीरों को साझा करते हुए अफसाना ने लिखा-हमारी खुशी अब शुरू होती है। सोशल मीडिया पर अफसाना और साज की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और प्रतिक्रिया देते हुए अफसाना और साज को शादी की बधाई दे रहे हैं। दोनों की शादी की रस्में 18 फरवरी से शुरू हो गई थीं।

इस शादी में बिग बॉस के कई पूर्व कंटेस्टेंट पहुंचे थे। इनमें शेफाली बग्गा, उमर रियाज, हिमांशी खुराना, राखी सावंत, डोनल बिष्ट, अक्षरा सिंह समेत कई सितारों ने शिरकत की थी।

Exit mobile version