Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री से मिलीं नन्हीं गायिका आरू, सुनाए नरवा, गरवा, बाड़ी योजना के...

मुख्यमंत्री से मिलीं नन्हीं गायिका आरू, सुनाए नरवा, गरवा, बाड़ी योजना के नए गीत

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रविवार की देर शाम उनके निवास कार्यालय में नन्ही छत्तीसगढ़ी गायिका आरू साहू ने मुलाकात की। गायिका आरू साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें मुम्बई में देशभर से चयनित टॉप 30 गायकों के साथ ‘जी-गिव इंडिया-बॉर्न-टु-शाइन‘ अवार्ड से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने नन्हीं आरू को उनकी गायन प्रतिभा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर बधाई दी। साथ ही उन्हें भविष्य में कला के और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ें..Gujarat Election: राहुल ने गुजरात में की परिवर्तन की अपील, तो…

मुख्यमंत्री को नन्ही गायिका ने बताया कि हाल ही में मुम्बई में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राजगीत ‘अरपा पैरी के धार‘ की आकर्षक प्रस्तुति भी दी। आरू साहू ने इस दौरान मुख्यमंत्री को अपने द्वारा नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना पर आधारित नवीन गीत भी सुनाया। मुख्यमंत्री ने नन्हीं गायिका के सुमधुर आवाज में गायिकी की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नन्हीं गायिका के साथ उनके परिजन भी उपस्थित थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version