प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

झांसी में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीराम जन्म उत्सव, निकाली जाएगी शोभायात्रा, भक्त गाएंगे सोहर गीत

bhagwan-sriram-ramnavami
bhagwan-sriram-ramnavami झांसी: भए प्रगट कृपाला श्रीराम जन्म उत्सव आयोजन के तहत 30 मार्च को अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन झांसी के सहयोग से शोभायात्रा झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर ग्वालियर रोड से प्रारंभ की जाएगी। दोपहर 2 बजे से महानगर आचार्य हरिओम पाठक की अध्यक्षता में झांसी की श्रीराम जन्म उत्सव समिति, जेसीआई गूंज, झांसी महानगर व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल सहित कई संगठन इस इस शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे। जेसीआई गूंज की संस्थापक अध्यक्ष रेखा राठोड अपनी संस्था सहयोगियों के साथ बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज चौराहे पर शोभायात्रा का स्वागत करेंगी। साध्वी कल्पना भारतीय सद्भावना मंच की राष्ट्रीय संयोजक पचकुइया चौराहे पर अपनी सदस्यों के साथ शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा करेंगी। लोहामंडी में विनोद अग्रवाल आतिया तालाब व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ शोभा यात्रा का स्वागत करेंगे। स्किल इंडिया के निदेशक नीरज सिंह टीम के साथ खंडेराव गेट पर शोभायात्रा का स्वागत करेंगे। व्यापारी नेता संजय पटवारी, मनमोहन गेड़ा, संतोष साहू, मानिक चौक सिंधी तिराहा पर शोभायात्रा का स्वागत करेंगे। शोभायात्रा संचालन नीति शास्त्री द्वारा किया जाएगा। शोभायात्रा के जिला प्रशासन के नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव, प्रभारी उपनिदेशक राजकीय संग्रहालय उमा पाराशर, शोभायात्रा के अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश से झांसी के समन्वयक देवराज चतुर्वेदी शोभायात्रा के संयोजन में भूमिका के बिसाती बाजार में स्थित रघुनाथ जी के मंदिर पर आरती के दौरान उपस्थित रहेंगे। देवराज चतुर्वेदी ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व सिद्धेश्वर मंदिर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बालकांड होगा एवं शाम को बड़े बाजार रामलीला मंच पर 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बिसाती बाजार रघुनाथ जी मंदिर में सोहर और बधाइयां गीत गाए जाएंगे। शोभायात्रा के संयोजक विनोद अवस्थी, आयोजक जयदीप खरे, अतुल मिश्रा, पुरकेश अमरया, पियूष रावत, संतराम पेंटर, संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष संदीप सरावगी, आशीष उपाध्याय डायरेक्टर अरबन कोऑपरेटिव बैंक झांसी, पुरुषोत्तम स्वामी, मुकेश अग्रवाल आदि आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। नगर के सभी जनप्रतिनिधि सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, मऊरानीपुर विधायक डा. रश्मि आर्या, गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, निवर्तमान महापौर राम तीर्थ सिंहल, जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, शरद नामदेव, अंचल अडजरिया आदि राम जानकी मंदिर पर शोभायात्रा की आरती करेंगे। ये भी पढ़ें..झांसी प्रीमियर T-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट: इलाहाबाद ने जमाया ट्राॅफी पर कब्जा, प्रज्वल बने मैन ऑफ द सीरीज शोभायात्रा में संजय दीक्षित विश्वमित्र संस्था के अध्यक्ष, सुनील रायकवार, संजय राष्ट्रवादी, महेंद्र वर्मा, मनोज चतुर्वेदी, बाल किशन नायक,  भूपेंद्र रायकवार, अभिषेक साहू, अनूप करोसिया, मुकेश सोनी, कार्तिकेय पचौरी, अतुल अग्रवाल किल्पन, अग्रिम शर्मा, मनमोहन मनु, संदीप गोस्वामी, अनूप, रोहित महरौली, अखिलेश चतुर्वेदी, रवि खटीक, विवेक, संतोष खरेला, दीपेंद्र सिंह राजावत, मनोज शर्मा, अभिषेक नायक, आनंद अग्रवाल, आदित्य तिवारी, राजीव पाठक, वीरेंद्र सिंहल, निलय बोस बांधव समिति काली बाड़ी, देवदत्त बुधोलिया, मनोज शर्मा, अजय साहू, सुंदर लिखार, धर्मेंद्र खरे आदि इस आयोजन में शामिल रहेंगे।
  • रिपोर्ट- ब्रजेश साहू
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)