Home मनोरंजन Shraddha Kapoor ने मुंबई की कोस्टल रोड पर दिखाया लेम्बोर्गिनी का जलवा,...

Shraddha Kapoor ने मुंबई की कोस्टल रोड पर दिखाया लेम्बोर्गिनी का जलवा, दोस्त के साथ लिया ड्राइव का मजा

shraddha-kapoor-lamborghini-news

Shraddha Kapoor : अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने पिछले साल खुद को एक महंगा तोहफा दिया था। उन्होंने 4.04 करोड़ की लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी खरीदी थी। अक्सर वो मुंबई की सड़को पर इस महंगी कार से घूमती दिखाई देती हैं। श्रद्धा के स्वैग का हर कोई कायल है। इस बार श्रद्धा अपनी लेम्बोर्गिनी कार से मुंबई की नवनिर्मित कोस्टल रोड पर घूमतीं नजर आई। इस दौरान उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

न्यू कोस्टल रोड की दीवानी हुई श्रद्धा 

श्रद्धा अक्सर अपनी नई लेम्बोर्गिनी कार से देर रात तक मुंबई में घूमती रहती हैं। बीती रात उन्होंने अपने दोस्त के साथ डिनर पार्टी की। बाद में, लेम्बोर्गिनी में घर जाते समय, वह शहर की नई खुली तटीय सड़क पर टहलने गई। यह वीडियो साइड में बैठी उसकी सहेली ने बनाया है। वीडियो शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा, ”लेट नाइट ड्राइव का प्यार बढ़ गया है..न्यू कोस्टल रोड ने दिल जीत लिया।” श्रद्धा कपूर को कोस्टल रोड से प्यार हो गया है। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी मुंबई की कोस्टल रोड पर भी सफर किया था। तब उन्होंने ने भी इसकी सराहना भी की थी।

ये भी पढ़ें: मां श्रीदेवी के फेवरेट मंदिर पहुंची Jhanvi Kapoor, दर्शन के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

बता दें, वर्तमान में कोस्टल रोड का चरण 1 खोल दिया गया है। मरीन लाइन्स को वर्ली से जोड़ने वाला यह मार्ग यातायात के लिए खुला है। तटीय सड़क की कुल लंबाई 29.2 किमी है। इसके दूसरे चरण में वर्ली को कांदिवली से सीधे जोड़ा जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

Exit mobile version