प्रदेश उत्तर प्रदेश राजनीति

चुनाव से पहले सपा को झटका, 84 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

akhilesh-yadav

akhilesh-yadav

कानपुर: उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में राजनेताओं का पार्टी छोड़ना और नई पार्टी में जाना आम हो गया है। लेकिन कानपुर में शुक्रवार को सपा के एक साथ 84 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इससे भाजपा यह मानकर चल रही है कि कहीं न कहीं पार्टी को चुनाव लड़ने में मजबूती मिलेगी।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनेताओं का पार्टियों को छोड़कर आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है। अभी तक बड़े नेता दल बदल रहे थे, लेकिन अब कार्यकर्ताओं ने भी दल बदलना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में सपा का दामन छोड़ कर 84 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

भाजपा के उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने सभी सदस्यों को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गोविन्द नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा मजबूत स्थिति में है। इसको देखते हुए अब सपा के कार्यकर्ता पार्टी में आ रहे हैं जिनका हम स्वागत करते हैं। इस दौरान मयंक मिश्र और जिला पदाधिकारी के सभी लोगों ने खुशी व्यक्त की।

यह भी पढ़ेंः-गणतंत्र दिवस: 23 जनवरी को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल, इन रास्तों से चलें बचकर

इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता

जिलाध्यक्ष ने बताया कि मनीष शुक्ला, संदीप यादव, पवन पांडेय, रवि प्रकाश शुक्ल, पीयूष शुक्ला, केतन, अमित गुप्ता, राजेन्द्र यादव, मो. यूनुस, लक्ष्मीकांत मिश्रा, हरदीप सिंह, गोगी सरदार, विष्णु ठाकुर, आशीष शुक्ला सहित 84 लोगों ने पार्टी पर आस्था जताते हुए सदस्यता ली है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)