प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से सपा ने किया किनारा, शिवपाल बोले-यह उनकी व्यक्तिगत विचारधारा..

shivpal-singh-yadav-and-swami-prasad-maurya

लखनऊः स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस को लेकर दिये गये विवादित बयान के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां कई जनपदों में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंककर विरोध जताया जा रहा है। वहीं अब उनके दल ने भी इस मामले में किनारा कर लिया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान को व्यक्तिगत करार दिया।

उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है। इसका पार्टी से कुछ भी लेना-देना है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोगों भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों का पालन करने वाले हैं। हम प्राण जाए पर वचन न जाए का पालन करते हैं। भाजपा पर हमला बोलते हुए श्री यादव ने कहा कि भाजपा के लोग भगवान के बताये मार्ग व आदर्शों का पालन नहीं करते। वह केवल झूठ बोलते हैं। यहां तक कि भगवान को ही बेचते हैं। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव यहीं नहीं रूके उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बड़बोला बताया है। साथ ही कहा कि केशव प्रसाद मौर्य मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रचार करने आए थे। इस दौरान वह जसवंतनगर में प्रचार करने गए थे और जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया। अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सबक सिखा देगी।

ये भी पढ़ें..Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से...

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। लोग परेशान हैं। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी। हालांकि अभी तक इस मुद्दे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को कोई भी बयान सामने नहीं आया है। लेकिन यह बताया जा रहा है कि वह स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान से काफी नाखुश हैं।

(अन्य खबरों के लिएहमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)