शिवसेना ने ‘सामना’ में कंगना को कहा- पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं किया जाता..

 

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना के बीच लगातार चल रही जुबानी जंग के बीच अब शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने कंगना रनौत पर निशाना साधा है। ‘सामना’ के संपादकीय में ‘विवाद माफियाओं का पेटदर्द’ शीर्षक के जरिए मुंबई की तुलना ‘पाक अधिकृत कश्मीर’ से करने पर कंगना रनौत पर कटाक्ष किया गया है। साथ ही मुंबई में रहकर महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाने पर ‘सामना’ ने ‘पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर’ वाला उदाहरण दिया है।

सामना ने कंगना पर निशाना साधते हुए लिखा है, ‘पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं किया जाता या खुद कांच में रहकर दूसराों के घर पर पत्थर नहीं फेंका जाता। जिन्होंने फेंका उन्हें मुंबई और महाराष्ट्र का श्राप लगा। मुंबई को कम आंकना मतलब खुद ही खुद के लिए गड्ढा खोदने जैसा है। महाराष्ट्र संतों-महात्माओं और क्रांतिकारियों की भूमि है। हिंदवी स्वराज्य के लिए, स्वतंत्रता के लिए और महाराष्ट्र के निर्माण के लिए मुंबई की भूमि यहां के भूमिपूत्रों के खून और पसीने से नहाई है।’

यह भी पढ़ें-ऑनर किलिंग मामले में 7 को उम्रकैद, जानें पूरा मामला

सामना में आगे लिखा, ‘स्वाभिमान और त्याग मुंबई के तेजस्वी अलंकार हैं। औरंगजेब की क्रम संभाजीनगर में और प्रतापगढ़ में अफजल खान की क्रब सम्मानपूर्वक बनाने वाला यह विशाल ह्रदय वाला महाराष्ट्र है। इस महाराष्ट्र के हाथ में छत्रपति शिवाजी महाराज ने भवानी तलवार दी। बालासाहेब ठाकरे ने दूसरे हाथ में स्वाभिमान की चिंगारी रखी। अगर किसी को ऐसा लग रहा हो कि उस चिंगारी पर राख जम गई है तो एक बार फूंक मार कर देख ले! ‘ मुंबई पाक अधिकृत कश्मीर है कि नहीं, यह विवाद जिसने पैदा किया, उसी को मुबारक। मुंबई के हिस्से में अक्सर यह विवाद आता रहता है। लेकिन इन विवाद माफियाओं की फिक्र न करते हुए मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित है।’

यह भी पढ़ें-रिटायर्ड नेवी अफसर की शिवसेना वर्कर्स ने की पिटाई, देखें वायरल वीडियो

बता दें, कंगना रनौत के आने से पहले भी शिवसेना के मुखपत्र सामना में कंगना पर हमला बोला था। सामना ने कंगना को बेईमान, देशद्रोही और मानसिक विकृत…जैसे शब्दों से तीखा हमला किया था। शिवसेना नेता संजय राउत कगंना के लिए  हरामखोर शब्द का इस्तेमाल भी कर चुके हैं।