Mumbai: अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से रजिस्टर्ड मैरिज की है। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोनाक्षी-जहीर की शादी को 5 दिन हो गए हैं। अब खबर है कि, तबीयत बिगड़ने की वजह से शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है।
शुक्रवार देर रात सोनाक्षी सिन्हाऔर जहीर इकबाल के साथ मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल से निकलते हुए स्पॉट की गईं, जिसके बाद से सोनाक्षी के मां बनने की चर्चा शुरू हो गई लेकिन यह सच नहीं है। दरअसल, अभिनेत्री अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत का हाल जानने के लिए जहीर इकबाल के साथ अस्पताल गईं।
इसी वजह से Shatrughan Sinha को कराया अस्पताल में भर्ती
रिपोर्ट के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा को उनके रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी हालत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि, पहले लोकसभा चुनाव और फिर जहीर की बेटी सोनाक्षी से शादी के बीच काफी भागदौड़ रही। जिससे उनके शरीर और दिमाग पर काफी तनाव पड़ा। इसलिए उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, वे पूरी तरह ठीक हैं।
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘Kalki 2898 AD’ का कब्जा, दो दिन में किया इतने करोड़ की कमाई
सोनाक्षी और जहीर पहुंचे अस्पताल
जैसे ही सोनाक्षी को खबर मिली कि, Shatrughan Sinha अस्पताल में भर्ती हैं तो वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ अपने पिता का हाल जानने के लिए कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान पैप्स ने उन्हें अस्पताल से निकलते हुए देखा लेकिन उन्होंने पैप्स को नज़रअंदाज कर दिया। बता दें, सोनाक्षी की शादी के बाद, शत्रुघ्न सिन्हा ने एक ट्वीट के जरिए एक्स पर शादी की पहले कभी न देखी गई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने दोनों को बधाई दी और शादी में आये सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।