Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग के लिए Seema Haider ने रखा व्रत, भगवान से कर रहीं प्रार्थना

0
30

seema-haider-chandrayaan3

Chandrayaan 3: गौतमबुद्धनगरः चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरे भारत में प्रार्थनाएं की जा रही हैं, वहीं पाकिस्तान से भारत आयीं सीमा हैदर ने भी चंद्रयान-3 की सफलता के लिए व्रत रखा है। सीमा हैदर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें सीमा वीडियो में कह रही हैं, ’मेरी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन मैं अभी भी व्रत रख रही हूं। भारत का चंद्रयान-3 बुधवार शाम को चंद्रमा पर उतरेगा, जो हमारे देश भारत का नाम रोशन करेगा।

वीडियो में सीमा कह रही हैं कि जब तक चंद्रयान-3 चांद पर सफलतापूर्वक लैंड नहीं कर लेता तब तक वह व्रत रखेंगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरे। सीमा ने कहा है कि मेरी भगवान श्री राधे-कृष्ण में बहुत आस्था है। हे प्रभु, हे भगवान, हे प्रभु श्रीराम, हे सभी देवी-देवताओं, हमारे देश भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतर सके। इसके लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री जी-जान से मेहनत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें..Chandrayaan-3: इस शहर में विशेष तैयारी, 126 LED स्क्रीन्स पर दिखेगी…

गौरतलब है कि अब से कुछ ही घंटों बाद भारत का महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान चंद्रमा की सतह पर कदम रखेगा। चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6ः04 बजे लैंड करेगा। भारत की इस लैंडिंग पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)