देश Featured फोटो जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम की पहली बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढकी घाटी

Srinagar: Fresh snowfall in gulmarg area of baramulla district on Saturday, 17th April, 2021.(Photo:Nissar nice Malik/IANS)

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। जिसके बाद दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि जोजिला दर्रा, गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। इसके अलावा बर्फबारी के बाद अनंतनाग में अमरनाथ गुफा का नजारा भी देखने लायक बनता है।

ये भी पढ़ें..Bigg Boss के घर में दो कंटेस्टेंट ने पार कीं सारी हदें, अश्लील हरकतों का वीडियो हुआ

जहां सीढ़ियों से लेकर गुफा तक चारों ओर बर्फ ही बर्फ जमी है। वहीं मौसम की पहली बर्फबारी पूरे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान गिर गया। इसके साथ ही अब उत्तर भारत समेत देश के अन्य राज्यों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 6.7 और गुलमर्ग में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेह में यह 5.6 और द्रास शहर में 3.1 था। इस बीच, जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान 20.1, कटरा में 15.8, बटोटे में 9.1, बनिहाल में 8.0 और भद्रवाह में 9.2 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दोपहर में मौसम में सुधार होने की संभावना है क्योंकि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

बर्फबारी की आई ताजा तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी का ये नजारा बेहद खूबसूरत है और जन्नत से कम नहीं लग रहा है।

वहीं जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई है। साथ ही सोनमर्ग के पास जोजी ला दर्रे में भी बर्फ गिरी है। फिलहाल जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल गए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)