Featured राजस्थान राजनीति

सरदारशहर उपचुनाव : कांग्रेस ने खेला सहानुभूति का कार्ड, भंवरलाल शर्मा के बेटे को चुनाव मैदान में उतारा

anil-sharma-

जयपुरः कांग्रेस ने चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर कराए जा रहे उपचुनाव के लिए दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को टिकट दिया है। एआईसीसी के महासचिव मुकुल वासनिक ने खड़गे की ओर से टिकट की घोषणा की। अब अनिल शर्मा का मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार अशोक कुमार पिंचा से होगा। पिंचा ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया।

ये भी पढ़ें..Shraddha Murder Case: कोर्ट ने आफताब के नार्को टेस्ट को दी मंजूरी, अब खोलेगा कत्ल के राज

कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा 17 नवम्बर को पर्चा भरेंगे। नामांकन दाखिल करवाने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई कैबिनेट मंत्रियों और सीनियर कांग्रेस नेताओं का सरदारशहर जाएंगे। सरदारशहर की सीट कद्दावर कांग्रेस नेता और सात बार के विधायक रहे पंडित भंवरलाल शर्मा के निधन से खाली हुई है। अनिल शर्मा राजस्थान आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग (ईडब्ल्यूएस कमीशन) के चेयरमैन हैं। उन्हें गहलोत सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हैं। सितम्बर में ही अनिल पीसीसी सदस्य निर्वाचित हुए थे। वे राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।

सहानुभूति ने किया था काम

दरअसल अशोक गहलोत सरकार अपने इस शासनकाल में अब तक 7 उपचुनाव लड़ चुकी है। जिसमें से 5 में कांग्रेस को जीत मिली है। जबकि1 सीट भाजपा और 1 सीट रालोपा ने जीती। बता दें कि इनमें से 5 सीटें विधायकों के निधन के कारण खाली हुई थी। यहां सहानुभूति की लहर ने पूरा काम किया। सुजानगढ़, सहाड़ा और वल्लभनगर में कांग्रेस ने दिवंगत विधायक के परिवार से टिकट दिया। ये तीनों सीटें कांग्रेस ने जीती थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)