Featured मनोरंजन

राजीव कपूर की जयंती पर संजय कपूर ने लिखा भावुक नोट, कहा-आप हमेशा याद आओगे

sanjay_rajiv_372

मुंबईः फिल्म अभिनेता संजय कपूर ने आज अपने करीबी दोस्त व दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर के जन्मदिन पर उन्हें याद किया है। संजय कपूर ने राजीव कपूर की जयंती पर कुछ पुरानी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करने के साथ ही एक भावुक नोट भी लिखा है।

संजय कपूर ने लिखा-हैप्पी बर्थडे चिम्प्स.. आप हमेशा याद आओगे। विश्वास नहीं हो रहा कि हमने रात में ठीक 12 बजे बात नहीं की। लव यू और मिस यू। संजय के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी प्रतिक्रिया दे रही है। 25 अगस्त, 1962 को जन्मे राजीव कपूर दिग्गज अभिनेता राज कपूर के बेटे थे। राजीव कपूर ने कई फिल्मों में अभिनय किया जिनमें आसमान, मेरा साथी, राम तेरी गंगा मैली, लावा, लव बॉय, लव स्टोरी आदि प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें-सीएम योगी ने लाभार्थियों को वितरित किया एलपीजी कनेक्शन, कहा-यह महिला...

इसके साथ ही उन्होंने साल 1999 में आई फिल्म आ अब लौट चले, 1991 में आई फिल्म हिना और 1996 में आई फिल्म प्रेमग्रंथ को प्रोड्यूस भी किया। उन्होंने फिल्म प्रेम ग्रंथ को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ उसका निर्देशन भी किया था। इस साल 9 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से राजीव कपूर का निधन हो गया। राजीव कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फिल्म जगत में उनके योगदानों को सदैव याद किया जायेगा।