Thursday, March 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशSambhal में होली-जुमे को लेकर अलर्ट, रंग से बचाने के लिए तिरपाल...

Sambhal में होली-जुमे को लेकर अलर्ट, रंग से बचाने के लिए तिरपाल से ढकी जा रही मस्जिदें

Sambhal : यूपी का संभल जिला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद शहर में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। अब प्रशासन होली के त्योहार को लेकर किसी भी तरह की चूक नहीं चाहता। यही वजह है कि होली के लिए सड़क किनारे स्थित मस्जिदों को तिरपाल से ढकने की कवायद शुरू कर दी है।

Sambhal : मस्जिदों को ढकाने का काम शुरू

एएसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि सभी पक्षों की सहमति के बाद होली के रास्ते में पड़ने वाली सभी मस्जिदों को ढका जा रहा है। यह व्यवस्था पहले की तरह ही की जा रही है। जुलूस (होली पर निकलने वाला फाग) के रास्ते में 10 धार्मिक स्थल हैं, जिन्हें ढका जा रहा है। इस बारे में दोनों पक्षों के लोगों से बात की गई है। दोनों पक्षों ने इस फैसले पर सहमति जताई है।

जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि शांति समिति की बैठकें हो चुकी हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने क्षेत्र में भ्रमण करने को कहा गया है और त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः- योगी सरकार का बड़ा तोहफा, Holi पर 1.86 करोड़ को मिली रसाई गैस सब्सिडी

24 नवंबर को सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा

पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद में सर्वे के खिलाफ हुए बवाल के बाद से प्रशासन यहां काफी सतर्कता बरत रहा है। माहौल शांत हो ही रहा था कि सीओ अनुज चौधरी के बयान ने इलाके की सियासत गरमा दी। इस बार होली और रमजान के जुमे की नमाज एक साथ 14 मार्च को पड़ रही है। अनुज चौधरी ने कहा था कि जुमा साल में 52 बार आता है, जबकि होली साल में सिर्फ एक बार आती है।

उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भी अपील की थी कि अगर किसी को रंग खेलने से दिक्कत है तो वह घर पर ही नमाज अदा करे या फिर अगर वह बाहर निकलता है तो उसे रंग लगने का बुरा न लगे। उनके इस बयान के बाद तमाम राजनीतिक दलों ने उन पर हमला बोला और उनकी आलोचना हो रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें