Home उत्तर प्रदेश Sambhal Jama Masjid Row: संभल में जामा मस्जिद सर्वे पर बवाल, उपद्रवियों...

Sambhal Jama Masjid Row: संभल में जामा मस्जिद सर्वे पर बवाल, उपद्रवियों ने की जमकर पत्थरबाजी

Sambhal Jama Masjid Row: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान जमकर बवाल हुआ है। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की। जिसके बाद उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों समेत 5 थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है और पुलिस ने मौके से कुछ उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया है।

Sambhal Jama Masjid Row: जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि कोर्ट के आदेश पर एडवोकेट कमिश्नर मस्जिद के सर्वे के लिए पहुंचे थे। आज मस्जिद का दूसरी बार सर्वे किया जा रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे टीम मस्जिद में दाखिल हुई। इस दौरान मस्जिद के बाहर भीड़ जमा होने लगी और सर्वे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

अधिकारियों और मस्जिद के सदर ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पत्थरबाजों के हमले और पुलिस के शांत कराने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। एसपी ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। लोगों पर नजर रखी जा रही है। स्थिति अब सामान्य है।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

संभल में पथराव के बाद शाही जामा मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। इस दौरान मस्जिद के आसपास भारी मात्रा में पत्थर और जूते-चप्पल बिखरे मिले।

ये भी पढ़ेंः- Chhattisgarh: मुठभेड़ में बड़े कैडरों के मारे जाने के बाद ग्रामीणों की हत्या कर रहे नक्सली

Sambhal Jama Masjid Row: मस्जिद के सर्वे का कार्य पूरा

वहीं शाही जाम मस्जिद को लेकर याचिका हरिशंकर जैन, महंत ऋषिराज गिरि, पार्थ यादव, राकेश कुमार, मदनपाल, जीतपाल सिंह यादव, वेदपाल और दीनानाथ ने दायर की है। हरिशंकर के बेटे विष्णु शंकर जैन ने बताया कि मस्जिद का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। पुरातत्व विभाग की टीम 29 नवंबर को अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version