Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव में शनिवार की रात आपसी रंजिश को लेकर पाटीदारों के बीच गोलीबारी और मारपीट की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान तपेश्वर सिंह के पुत्र नवीन सिंह (50) और अजय कुमार सिंह के पुत्र गौरव सिंह (35) के रूप में हुई है। सौरव सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Samastipur: जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पटवारी डीएसपी और वरीय पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तपेश्वर सिंह और अजय सिंह के परिवार के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है, जिसके चलते कई बार विवाद भी हो चुका है। गांव में पंचायत भी हुई थी।
ये भी पढ़ेंः- Fatehpur News : प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती की गोली मारकर हत्या
Samastipur: दो पाटीदारों के बीच हुई मारपीट
पटोरिया डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे दो पाटीदारों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष से नवीन सिंह और दूसरे पक्ष से सौरव और गौरव दोनों भाई थे। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी, जिसमें सौरव और गौरव दोनों घायल हो गए। इसके बाद सौरव और गौरव के परिजनों ने नवीन सिंह की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
Samastipur: एक की हालत गंभीर
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक पक्ष के नवीन सिंह की मौत हो गई। दूसरे पक्ष के गौरव की भी पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।