Featured मनोरंजन

सामंथा ने सोशल मीडिया पर डिस्प्ले नेम से हटाया सरनेम ‘अक्किनेनी’, शुरु हुईं अटकलें

samantha_naga_565

मुंबईः फिल्म अभिनेत्री सामंथा प्रभु ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स के डिस्प्ले नेम से अपना सरनेम अक्किनेनी हटा दिया है, जिसके बाद से वह चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल सामंथा के सरनेम हटाने के बाद से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि सामंथा और उनके पति अक्किनेनी नागा चैतन्य के बीच कुछ आपसी मतभेद चल रहा है, जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया है। सामंथा ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपना डिस्प्ले नेम ‘सामंथा अक्किनेनी’ हटा कर केवल ‘एस’ कर दिया है।

सामंथा ने अब तक ऐसा करने के पीछे का कोई कारण नहीं बताया है। ऐसे में सामंथा के फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, नाम बदलने के पीछे का असली कारण क्या है, यह तो सिर्फ सामंथा ही बता सकती हैं। सामंथा ने साल 2010 में आई तेलगु फिल्म ‘ये माया चेसावे’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसी फिल्म के सेट पर सामन्था की मुलाकात चैतन्य नागा से भी हुई थी।

यह भी पढ़ेंःअफेयर की खबरों के बीच कियारा को सिद्धार्थ ने किया बर्थडे विश, कहा-तुम्हारे साथ अतुलनीय रहा सफर

शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती और फिर प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने परिवार की सहमति से 7 अक्टूबर, 2017 को शादी के बंधन में बंध गए। सामन्था और चैतन्य साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। दोनों ने साथ में आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म मंझली में स्क्रीन शेयर की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा जल्द ही तमिल फिल्म ‘काथू वाकुला रेंडू काधल’ में नजर आएंगी।