प्रदेश उत्तर प्रदेश

नेताजी के बिना फीकी नजर आई सैफई की होली, सादगी से मनाया गया पर्व

akhilesh-yadav-saifai
akhilesh-yadav-saifai इटावाः उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनैतिक खानदान में नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह पहली होली है जो फीकी दिखाई पड़ रही है। सभी को उनकी कमी खल रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव समेत समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं ने बड़ी सादगी से नेताजी को याद करते हुए उनके बिना पहली होली का त्योहार मनाया। उन्होंने इस मौके पर सभी ने होली के पर्व की शुभकामनाएं दी। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सैफई में इस बार होली का त्योहार कुछ फीका देखने को मिला। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल और शिवपाल यादव समेत समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने बड़ी सादगी से नेताजी मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए होली का त्योहार मनाया और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सैफई में नेताजी ने फूलों से होली खेलने की परंपरा को शुरू किया था, जो कि वर्षों से चली आ रही है। इस बार नेताजी हम सबके बीच में नहीं है इसलिए हम लोग उन्हें याद करते हुए सादगी से होली मना रहे है। ये भी पढ़ें..आतिशी और सौरभ भारद्वाज बने केजरीवाल सरकार के मंत्री, सिसोदिया और... पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि नेताजी हर वर्ष गांव में आकर ग्रामीणों के बीच में होली खेला करते थे और फाग गायन का प्रोग्राम देखते थे, लेकिन इस बार वह हम सबके बीच में नहीं है। हम सभी लोग उन्हें याद करते हुए सादगी से होली मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी की कमी हम सभी को जीवन भर खेलेगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)