Home उत्तर प्रदेश 56 साल बाद पैतृक आवास पहुंचा शहीद मलखान सिंह का शव, 1968...

56 साल बाद पैतृक आवास पहुंचा शहीद मलखान सिंह का शव, 1968 में प्लेन हादसे में गई थी जान

malkhan-singh

Malkhan Singh , सहारनपुर: 56 साल बाद शहीद मलखान सिंह का शव मिला। मलखान सिंह विमान दुर्घटना में शहीद हो गए थे। तब उनका शव नहीं मिला था। पांच दशक बाद मलखान सिंह का शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग सदमे में आ गए, उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि इतने सालों बाद शव कैसे मिल सकता है, लेकिन वायुसेना ने खुद आधिकारिक तौर पर शव मिलने की पुष्टि की। परिवार के लोग समझ नहीं पाए कि इस पर क्या कहें।

परिवार का वर्षों पुराना गम हुआ दूर 

मंगलवार को मलखान सिंह के छोटे भाई इसमपाल सिंह को शव मिलने की जानकारी दी गई। मलखान की पत्नी और इकलौते बेटे की मौत हो चुकी है। उनके परिवार में पुत्रवधू, पोते गौतम और मनीष और एक पोती हैं। पांच दशक बाद शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिवार का वर्षों पुराना गम दूर हो गया।

पोते गौतम कुमार ने बताया, “कल सुबह करीब 8-9 बजे हमें सूचना मिली कि आपके दादाजी का शव मिल गया है। मेरे दादाजी एयरफोर्स में थे। वह चंडीगढ़ से किसी मिशन पर निकले थे और उनका विमान बर्फ में फंस गया था, जिसके बाद से उनका पता नहीं चल पाया। लेकिन अब उनके शव मिलने की सूचना मिली है। गांव में खुशी और गम दोनों का माहौल है।” मलखान सिंह का पार्थिव शरीर गांव में आने के बाद लोग देशभक्ति की भावना से भर गए हैं। इस मौके पर गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम हैं।

ये भी पढ़ेंः- Bihar: राहत सामग्री लेकर जा रहा वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट और सभी जवान सुरक्षित

मलखान सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब

शहीद मलखान सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। परिवार को उम्मीद है कि शायद सरकार की ओर से कोई मदद मिल जाए या कोई अच्छी नौकरी मिल जाए। मलखान सिंह के दोनों पोते सहारनपुर में ऑटो चलाकर किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

पोते ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि एयरफोर्स की ओर से कुछ आर्थिक मदद मिलेगी, लेकिन दुर्भाग्य से कोई मदद नहीं मिली। पोते गौतम ने बताया कि एक तरफ मदद मिल रही है, लेकिन कहीं न कहीं दिल में खुशी भी है कि उनके दादाजी का शव मिल गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version