खेल विशेष Featured

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी , जिनके रिकॉर्ड तोड़ पाना है मुश्किल

mitali-raj-1
mitali-raj नई दिल्लीः क्रिकेट दुनिया में सबसे प्रचलित खेल है। क्रिकेट में महिलाओं तथा पुरुषों दोनों की टीम अंतररष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलती है। क्योंकि आज के समय में क्रिकेट सिर्फ पुरुषों तक ही सीमित नहीं रहा। अब महिलाएं में भी काफी प्रचलित हो रही है। आज हम उन महिला खिलाड़ियों की चर्चा करने जा रहे है, जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा रन बनाएं। जब महिला क्रिकेटरों की उपलब्धियों की बात होती है तो सबसे पहले लोगों के जहन में एक ही बात आती है कि ‘सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर’ कौन है? उस खिलाड़ी ने अंतररष्ट्रीय स्तर पर कितने रन बनाए।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

दरअसल हम बात कर रहे है क्रिकेट के क्षेत्र में 'सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर' मिताली राज की। जो भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे महानतम खिलाड़ी है। मिताली राज का नाम विश्व में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिलाओं क्रिकेटर में दर्ज है। मिताली राज राइट हैंड बैट्समैन है। मिताली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान भी रह चुकी है। मिताली अपने हुनर के दम टीम इंडिया को बहुत सारे मैच भी जिताये है। हालांकि मिताली राज अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुकी है। मिताली ने 23 साल के करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं। ये भी पढ़ें..उमेश पाल अपहरण केस में Atiq Ahmed समेत तीन को उम्रकैद, एक-एक लाख का जुर्माना भी लगा mitali-raj ‘सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर’ मिताली राज का जन्म 3 दिसम्बर 1982 को राजस्थान के जोधपुर शहर में हुआ था। उनका पूरा नाम मिताली दोराई राज है। उनके पिता दोराई राज जो बैंक में नौकरी करते है वो पहले इंडियन एयरफोर्स में थे। मिताली की मां लीला राज एक अधिकारी थी। मिताली को बचपन से ही नृत्य का बहुत शोक था। मिताली ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा ‘कीज हाई स्कूल फॉर गर्ल्स’ से पूरी की। जबकि इंटरमीडिएट सिकंदराबाद के कस्तूरबा गाँधी जूनियर कॉलेज फॉर वूमेन से की। मिताली बचपन से ही बहुत ही आलसी थी। जब उनके भाई को क्रिकेट की प्रैक्टिस करवाई जाती थी तब उनको भी गेंद कराने का मौका दिया जाता था।

1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया था डेब्यू 

इस दौरान कोच ज्योति प्रसाद ने देखा और नोटिस किया और कहा ये बहुत अच्छी क्रिकेटर बनेंगी। जिसके बाद पिता ने उनकी क्रिकेट क्लास भी ज्वाइन करवा दी। एस समय ऐसा आया जब मिताली को क्रिकेट और नृत्य में कोई एक चुनने को कहा गया। फिर क्या था मिताली राज ने क्रिकेट को चुना। मिताली को उनके माता-पिता का बहुत सपोर्ट जिसकी वजह से मिताली इस मुक़ाम तक पहुंची। mitali-raj मिताल राज वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। मिताली ने 1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। मिताली ने अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला था जबकि आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ। सबसे ज्यादा रन बनाए के साथ ही महिला वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड भी मिताली के नाम दर्ज है। वनडे से साथ टेस्ट में मिताली भारत की ओर से दोहरा शतक लगाने वाली इकलौती महिला खिलाड़ी हैं। मिताली ने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 214 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी, जो महिला टेस्ट क्रिकेट में में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

मिताली राज की बड़ी उपलब्धियां, जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल

  • मिताली राज को 'भारतीय क्रिकेट की महिला सचिन कहा जाता है।
  • वनडे और टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी हैं।
  • वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी मिताली का नाम दर्ज हैं। 232 मैचों में मिताली के नाम 7,805 रन हैं।
  • मिताली किसी एक टीम के लिए लगातार सबसे ज्यादा महिला वनडे (109 मैच) खेलने वाली भी खिलाड़ी हैं।
  • 2017 विश्व कप में मिताली लगातार 7 अर्धशतक लगाने में सफल रही थीं। ऐसा करने वाली वो पहली महिला खिलाड़ी हैं।
mitali-raj
  • विश्व कप में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली भारतीय और वर्ल्ड की पांचवीं महिला क्रिकेटर हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय टी20 में 2 हजार रन बनाने वाली मिताली पहली महिला भारतीय क्रिकेटर हैं।
  • 20 से अधिक सालों तक खेलने वाली मिताली राज पहली महिला क्रिकेटर हैं।
  • मिताली 200 वनडे मैच खेलने के साथ विश्व कप में सबसे ज्यादा 24 मैचों में कप्तानी करने वाली महिला खिलाड़ी हैं।
  • मिताली राज सबसे ज्यादा 6 वनडे विश्व कप खेलने वाली इकलौती महिला क्रिकेट हैं। पुरुषों में यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।
  • इसके अलावा मिताली टेस्ट में भारत की ओर से दोहरा शतक लगाने वाली इकलौती महिला बल्लेबाज हैं। जिन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ मिताली ने 214 रन की पारी खेली थी , जो महिला टेस्ट क्रिकेट में में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
mitali-raj बता दें कि मिताली को 2003 में अर्जुन पुरस्कार और 2017 में विजडन लीडिंग वुमन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड अवार्ड से दिया गया था। 2015 में मिताली को पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। जबकि 2021 में मिताली को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया था। निष्कर्ष इस पोस्ट में हमने मिताली राज के बारे में बात की जो ‘सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी’ हैं। यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे शेयर करें।