Russia Ukraine War: खेरसान में बनी युद्ध की आशंका, यूक्रेन ने रूसी सैनिकों पर लगाए घरों को लूटने के आरोप

ukraine
यूक्रेन

कीवः यूक्रेन रूस के बीच जारी युद्ध खेरसान शहर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। यूक्रेन के प्रमुख प्रांत खेरसान पर रूस के कब्जे के बाद रूसी सैनिकों पर खाली घरों पर लूटपाट के आरोप लग रहे हैं। यूक्रेन का कहना है कि रूसी सैनिकों ने आम लोगों के भेष में आकर इन खाली मकानों को स्ट्रीट फाइट के लिए अपना ठिकाना बनाया है। रूस और यूक्रेन दोनों ही खेरसान में बनी तनावपूर्ण स्थिति को युद्ध का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव मान रहे है।

ये भी पढ़ें..गेहूं की बुवाई में जुटे राजधानी के किसान, उन्नत किस्मों का चयन देगा मोटा मुनाफा

शहर खाली करवा कर खाली मकानों को युद्ध के लिए बेस बनाने के आरोपों पर फिलहाल रूस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बीते दिनों रूस ने शहर वासियों से शहर खाली करने आदेश दिए थे। रूस का मानना था कि यूक्रेन इस शहर पर वापस कब्जा स्थापित करने के लिए एक बड़ा हमला कर सकता है।

बता दें कि खेरसान यूक्रेन कि एकमात्र क्षेत्रीय राजधानी है, जिस पर रूस युद्ध के ऐलान के बाद ने कब्जा किया था। जानकारों के मुताबिक इस शहर पर यूक्रेन वापस कब्जा करना चाहता है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस शहर पर कब्जा करने के लिए रूस और यूक्रेन के सैनिक आमने-सामने होंगे। इस तनावपूर्ण स्थिति में खेरसान शहर की बिजली और पानी की सप्लाई भी काट दी गई है। शहर में मौजूद रूस के अधिकारियों ने यूक्रेन पर बिजली और पानी की सप्लाई काटने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह स्थिति ठीक करने की कोशिश कर रहे है।

वहीं, यूक्रेन का कहना है कि शहर की बिजली रूसी अधिकारियों ने काटी है और स्थिति तब तक ऐसी ही बनी रहेगी जब तक यूक्रेन शहर पर वापस कब्जा स्थापित नहीं कर लेता। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलियाक ने सोमवार को ट्वीट किया कि रूस द्वारा खेरसान निवासियों को उनके घरों से जबरदस्ती बाहर किया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि शहर खाली करवा कर रूसी सैनिक वही कर रहे जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है, ‘घरों की लूट’। ट्वीट में मायखाइलो ने लिखा कि जिन लोगों की रूसी सैनिकों को सुरक्षा करनी थी, उन्हें ही लूटा जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)